Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsPolice Honor Ceremony in Sant Kabir Nagar Thieves Arrested After Burglary Case Solved
एसपी समेत पुलिस टीम को किया सम्मानित

एसपी समेत पुलिस टीम को किया सम्मानित

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले में कोपेश्वर नाथ मंदिर में पुलिस के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 28 दिसंबर 2025 को हुई चोरी के मामले में पांच चोरों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा और विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने पुलिस की सराहना की। मंदिर समिति ने भी पुलिस को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Jan 28, 2026 02:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में कोपेश्वर नाथ मंदिर कोपिया में पुलिस के लिए सम्मान समारोह आयोजित हुआ। यह सम्मान समारोह थाना क्षेत्र के बुन्दीपार सिंहोरवा में बीते 28 दिसंबर 2025 को अविनाश त्रिपाठी के घर हुई चोरी के मामले के खुलासे पर किया गया। पुलिस ने एक सप्ताह पहले चोरी के गिरोह का पर्दाफाश कर पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही क्षेत्र के चोरी की तीन घटनाओं के पर्दाफाश भी किया था। आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद शंकर पाठक व अविनाश त्रिपाठी ने बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा, प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह व चोरी के खुलासे में शामिल एसओजी, सर्विलांस समेंत टीम में शामिल अन्य पुलिस कर्मियों का फूल माला पहना कर अंगवस्त्र, मिष्ठान्न व नगद राशि देकर सम्मानित किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी क्रम में ग्राम प्रधान मानसिंह यादव समेत अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे। सम्मान समारोह में एसपी संदीप कुमार मीणा ने कहा हमारी टीम ने अपना कार्य करते हुए अपराधियों को पकड़ा है। जनता के समर्थन से पुलिस का उत्साहवर्धन होता है। साथ ही कार्य करने में हौसला मिलता है। उन्होंने जनता से कहा कि चौकी थाने पर सुनवाई न होने पर स्वयं आकर उनसे मिले। मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने पुलिस की तत्परता और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने समय से चोरों को पकड़कर बडी घटना का पर्दाफास किया है। इस कार्रवाई से आम जनता का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। आनंद शंकर पाठक ने कहा वे अपने लम्बे राजनैतिक जीवन में पहली बार पुलिस के लिए आयोजित सम्मान समारोह में भाग लिए हैं। इस सराहनीय कार्य के लिए उनका सम्मान किया गया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक समेत पूरी टीम को बधाई दी। मंदिर समिति ने नकद धनराशि दे पुरस्कृत किया कोपेश्वर नाथ मंदिर समिति की तरफ से नगद धनराशि दी गई। मंदिर के संरक्षक गणेश मिश्रा ने सर्विसलांग टीम को 5100 रुपए नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। डम्पी मिश्रा, अंकित सिंह समेत अन्य लोग सम्मान समारोह में मौजूद रहे।