Santkabir Nagar News: खेत में पानी जाने के विवाद में मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज
Santkabir Nagar News: धर्मसिंहवा, हिन्दुस्तान संवाद। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के ग्राम जखिनिया में खेत में पानी जाने

Santkabir Nagar News: धर्मसिंहवा, हिन्दुस्तान संवाद। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के ग्राम जखिनिया में खेत में पानी जाने के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक ही परिवार के नौ नामजद तथा अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए थे।जखिनिया निवासी शिवलाल गुप्ता ने धर्मसिंहवा थाना पर शिकायती पत्र दिया है। शिकायती पत्र के अनुसार, 5 जुलाई की शाम करीब पांच बजे वह अपने खेत में धान की रोपाई करा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी के घर की तरफ से पानी खेत में जाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोग एकजुट होकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
हमले में शिवलाल गुप्ता के सिर पर चोट आई, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पिता राम विजय और पुत्र संतोष भी घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई। थानाध्यक्ष धर्मसिहवा सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि रामसागर, शिवसागर, अनुरुद्ध, रेनू पत्नी शिवसागर, जानकी, लक्ष्मी, सरस्वती, रेनू पत्नी रामसागर और लवकी पत्नी अनुरुद्ध सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


