Santkabir Nagar News: बेवजह पत्नी की पीटने वाले पति पर केस दर्ज

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर में एक पत्नी ने अपने पति के खिलाफ बिना वजह मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि पति ने पत्नी को घर में बंद करके पीटा और गंभीर चोट पहुँचाई। घटना 09 जुलाई को हुई। पुलिस ने मामले की जाँच करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Santkabir Nagar News: बेवजह पत्नी की पीटने वाले पति पर केस दर्ज

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के डीघा में बेवजह पत्नी की पिटाई करने वाले पति के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़ित पत्नी पूनम का आरोप है कि 09 जुलाई की शाम करीब 07 बजे उसके पति बीरबल ने उसे बेवजह घर में बंद करके मारना पीटना चालू कर दिए। वह अपने बचाव में गुहार लगाती रही। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। उसके वावजूद पति बीरबल पुत्र स्व. भटोही ने उसके कान को अपने दांतों से काटकर अलग कर दिया। आरोप है कि उसे गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर लगातार पटक-पटक कर मारते रहे।

किसी तरह वह अपनी जान बचा कर भागी। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि आरोपी पति बीरबल के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।