संतकबीरनगर में मुठभेड़, 25 हजार के इनामी तस्कर के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Jan 12, 2026 08:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में देर रात पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी तस्कर अनीश के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किया। तस्कर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की कार्रवाई जारी है।

संतकबीरनगर में मुठभेड़, 25 हजार के इनामी तस्कर के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद से करमा खान रोड पर देर रात हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी तस्कर के पैर में गोली लगी। रात सवा दो बजे हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार तस्कर के पास से 315 बोर तमंचा, खोखा, कारतूस बरामद हुआ है। पकड़े गए तस्कर के बाएं पैर में गोली लगी है। सूचना पर एएसपी, सीओ सदर ने मौके का निरीक्षण किया। इससे पूर्व में हुए अलग-अलग दो मुठभेड़ में तीन तस्करों के पैर में गोली लगी थी। एसपी ने फरार चल रहे सगे भाई दो तस्करों पर इनाम घोषित किया था।

थाना दुधारा क्षेत्र में 08 जनवरी को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो तस्कर एकलाख पुत्र झिनक निवासी कथकपुरवा थाना रुधौली जनपद बस्ती, अलाउद्दीन उर्फ कोईल पुत्र वकील निवासी रक्साकला थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर की गिरफ्तारी हुई थी। तीन मौके से फरार हो गए थे। उक्त प्रकरण में बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना दुधारा पर आर्म्स एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम व अन्य धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। 09 जनवरी को कानपारा पड़सौना रोड पुलिया के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें वांछित तस्कर अब्दुल कलाम पुत्र मोहम्मद अतीक निवासी रक्साकला थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर की गिरफ्तारी हुई थी। दो फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए उनके ऊपर 25000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

रविवार की लगभग सवा दो बजे थाना दुधारा क्षेत्रान्तर्गत इस्लामाबाद से करमाखान जाने वाली सड़क पर नहर के किनारे ईनामिया अभियुक्त तस्कर अनीश (50) पुत्र मोहम्मद नईम निवासी करमाखान थाना दुधारा की पुलिस ने घेराबंदी की। उसे आत्मसर्मपण करने के लिए कहा गया, परन्तु अभियुक्त ने पुलिस बल पर जान मारने की नीयत से फायर कर दिया गया, पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी फायर किया गया जिससे अभियुक्त अनीश के बायें पैर में गोली लगी है। उसे सीएचसी सेमरियावां से जिला अस्पताल खलीलाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। गिरफ्तार तस्कर के पास से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर, दो खोखा कारतूस .315 बोर, एक अदद जिंदा फायर कारतूस .315 बोर बरामद हुआ है। अभियान के दौरान थाना दुधारा व एसओजी की टीम मौजूद रही। घटनास्थल का अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद ने निरीक्षण किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;