Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर में बैरियर तोड़कर भाग रहे ट्रेलर को पकड़ा

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर जिले की कोतवाली पुलिस ने टोलप्लाजा का बैरियर तोड़कर भाग रहे ट्रेलर को मगहर के पास पकड़ लिया। ट्रेलर की पहचान वाहन संख्या एचआर 46एफ 4906 के रूप में की गई। पुलिस और टोलकर्मी ने मिलकर ट्रेलर को रोका और चालक से पूछताछ की जा रही है।

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर में बैरियर तोड़कर भाग रहे ट्रेलर को पकड़ा

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले की कोतवाली पुलिस ने टोलप्लाजा का बैरियर तोड़कर भाग रहे ट्रेलर को मगहर के पास पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। चौकी प्रभारी मगहर उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि जिला कंट्रोल रूम से सूचना मिली की वाहन संख्या एचआर 46एफ 4906 ट्रेलर टोल प्लाजा मड़वानगर बस्ती पर से टैग रीडर हैंडल मशीन लेकर बैरियर तोड़कर भाग रहा है। जिसका पीछा टोल कर्मी कर रहे हैं लेकिन वह साइड नहीं दे रहा है। वह गोरखपुर की तरफ जा रहा है। इसको तत्काल रुकवाया जाए। इस सूचना पर मय हमराह कर्मचारी के साथ मगहर तिराहे पर हाईवे जामकर उक्त ट्रेलर गाड़ी को रोक लिया।

चालक से उक्त मशीन के संबंध में पूछताछ की जा रही है। मौके पर टोलकर्मी भी मौजूद हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसंतकबीरनगरSantkabir Nagar News: संतकबीरनगर में बैरियर तोड़कर भाग रहे ट्रेलर को पकड़ा