Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsPolice Arrests Suspect in Rape and Viral Video Case in Sant Kabir Nagar
दुष्कर्म का आरोपी युवक भेजा गया जेल

दुष्कर्म का आरोपी युवक भेजा गया जेल

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में महुली पुलिस ने दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में वांछित आरोपी मोहित उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया। पीड़ित मां ने 07 सितंबर को शिकायत की थी कि आरोपी ने उसकी नाबालिग पुत्री...

Sep 12, 2025 04:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

संतकबीरनगर। महुली पुलिस ने गुरुवार को दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में वांछित आरोपी को कठिनईया पुल के पास से गिरफ्तार किया। एसओ रजनीश राय ने बताया कि पीड़ित मां ने 07 सितंबर 2025 को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ आरोपी युवक ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। इस मामले में आरोपी मोहित उर्फ छोटू के खिलाफ केस दर्ज किया गया। सूचना के आधार पर एसआई सोमनाथ मिश्रा, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें