सरैया बाईपास से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने रविवार को दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया। पीड़ित मां ने 21 मई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी उसकी नाबालिग पुत्री को परेशान कर रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को रविवार को सरैया बाइपास से गिरफ्तार किया। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़ित मां ने 21 मई 2026 को तहरीर दिया कि उसकी नाबालिग पुत्री को आरोपी परेशान करता है। गलत नीयत से हाथ पकड़ कर खींचकर ले जाने लगा और बार बार परेशान करता है। विरोध पर मारपीट करने व गाली, धमकी देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। विवेचना से दुष्कर्म की धारा बढोत्तरी की गई। सूचना के आधार पर एसआई अजीत कुमार, कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार यादव ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया,जहां से आरोपी जेल भेज दिया गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


