Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsPolice Arrests Rape Accused in Sant Kabir Nagar After Threatening Relationship
दुष्कर्म का आरोपी भेजा गया जेल

दुष्कर्म का आरोपी भेजा गया जेल

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने रसूलपुर रेलवे क्रासिंग के पास से दुष्कर्म

Nov 14, 2025 01:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने रसूलपुर रेलवे क्रासिंग के पास से दुष्कर्म मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि एक ही गांव के रहने वाले आरोपी और पीड़ित युवती के बीच दो वर्ष से प्रेम संबंध चल रहा था। बीच-बीच में प्रेमी ने कई बार युवती से शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन युवती के घर वाले तैयार नहीं थे। जब भी प्रेमी और प्रेमिका मिलते थे तो प्रेमी मोबाइल में प्रेमिका की तस्वीर खींच लेता था। युवती का आरोप है कि बाद में जब प्रेमी युवक से रिश्ता खत्म करना चाही तो उसी खींची फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उससे कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मजबूर होकर वह चुपके से प्रेमी से शादी को तैयार हो गई। प्रेमी और उसके परिवार के लोग पुलिस चौकी मगहर गए तो वह प्रेमी से शादी करने और रहने की बात कही। तो उसके परिवार के लोगों ने उसे प्रेमी युवक के साथ भेज दिए। प्रेमी सात नवंबर 2025 को कोर्ट मैरेज करने को तैयार था। कुछ दिन अपने घर रखने के बाद प्रेमी और उसके परिवार के दो लोग शादी करने से इनकार कर दिए और उसे प्रताड़ित करने लगे। उसे भोजन देना बंद कर दिए और मारने-पीटने लगे। आरोप है कि उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी और उसका एक वीडियो जबरिया बना लिए। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी प्रेमी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, मारने पीटने और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज किया गया। सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया।