संतकबीरनगर में पुलिस मुठभेड़, एक गो-तस्कर के पैर में लगी गोली

Jan 09, 2026 04:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना में सुबह एक मुठभेड़ में पुलिस ने गो-तस्कर अब्दुल कलाम को गिरफ्तार किया। उसकी दाहिने पैर में गोली लगी है। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, खोखा और मोबाइल बरामद हुआ है। मुठभेड़ में दो अन्य तस्करों को भी गोली लगी, जबकि तीन भागने में सफल रहे।

संतकबीरनगर में पुलिस मुठभेड़, एक गो-तस्कर के पैर में लगी गोली

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना के कानपारा-परसौना रोड पर पुलिया के निकट सुबह करीब पांच बजे हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक गो-तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। उसके पास से 315 बोर तमंचा, खोखा, मिस फायर कारतूस और मोबाइल बरामद हुआ है। पकड़े गए तस्कर को सीएचसी सेमरियावां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंचे एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुधारा थाना के रक्शाकला के पास गुरुवार को मुठभेड़ में गैंग के दो तस्करों को गोली लगी थी। तीन तस्कर मौके से भागने में सफल हो गए थे।

तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास में एसपी की तीन टीमें जुटी हैं। शुक्रवार को भोर में लगभग 05:10 बजे गो तस्करों के बारे में सूचना मिली तो पुलिस टीमों ने घेराबंदी शुरू की। कानपारा पड़सौना रोड पुलिया के पास पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। घटना में वांछित तस्कर अब्दुल कलाम पुत्र मोहम्मद अतीक निवासी रक्साकला थाना दुधारा के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे सीएचसी सेमरियावां से जिला अस्पताल खलीलाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। इसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक मिस फायर कारतूस, एक मोबाइल बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंचे एएसपी सुशील कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।