ढाबे के पास तलवार भांजते दो युवक गिरफ्तार

Feb 27, 2026 01:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में एक ढाबा के पास तलवार भांजते दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि वे जन्मदिन की पार्टी मनाने आए थे और तलवार से केक काटने की योजना बना रहे थे। दोनों युवक चिनौना गांव के निवासी हैं।

ढाबे के पास तलवार भांजते दो युवक गिरफ्तार

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद के कांटे क्षेत्र के एक ढाबा के पास गुरुवार की शाम को तलवार भांजते दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनों युवकों को तलवार के साथ पुलिस कोतवाली ले गई। चौकी इंचार्ज कांटे उमाशंकर तिवारी ने बताया कि सूचना मिली की चुरेब स्थित एक ढाबे के पास दो युवक हाथ में तलवार लेकर भांज रहे है। युवकों की ऐसी हरकत से दुर्घटना घट सकती है। आस-पास के लोग भयभीत हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंच कर दोनों युवकों को दो तलवार के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि दोनों युवक ढाबा पर तलवार लेकर जन्म दिन की पार्टी मनाने आए हैं।

तलवार से ही केक काटने की तैयारी थी। पकड़े गए दोनों युवक कोतवाली क्षेत्र चिनौना गांव के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।