रोजा अफ्तार में दर्जनों ने ग्रहण की पीस पार्टी की सदस्यता
Santkabir-nagar News - मगहर में हाजी फिरोज द्वारा आयोजित सामूहिक रोजा अफ्तार पार्टी में अंकुर पांडेय ने पीस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अय्यूब ने रमजान की महत्ता पर चर्चा की और लोगों को सामाजिक सौहार्द तथा भाईचारे के लिए दुआ करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए सदस्यों के जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। मगहर में हाजी फिरोज के द्वारा गुरुवार को सामूहिक रोजा अफ्तार पार्टी आयोजित हुई। इस दौरान आयोजनकर्ता दर्जनों साथियों के साथ ही अंकुर पांडेय ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अय्यूब ( सर्जन) की मौजूदगी में पीस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने पर सर्व समाज के कल्याण के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस दौरान देश के साथ ही पूरी दुनिया में शांति, सामाजिक सौहार्द और भाईचारे के लिए दुआ की गई। रोजा अफ्तार में आए हुए लोगों को सम्बोधित करते हुएराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अय्यूब ( सर्जन) ने कहा कि माह-ए-रमजान का रोजा महज एक धार्मिक फर्ज नहीं बल्कि इंसानियत, सब्र एवं सेहत का पैगाम भी देता है।
इस्लामिक कैलेंडर के नौवें महीने रमजान में रखे जाने वाले रोजे इंसान को भूख-प्यास के जरिए आत्म संयम व संवेदनशीलता का पाठ पढ़ाते हैं। 13 घंटे भूखे रहने से कई बिमारियों से छुटकारा मिलता है। माह-ए-रमजान बेहतर स्वास्थ्य, सब्र व अनुशासन की सीख देता है।सामाजिक बुराइयों से रोकता है। मानवता की भावना को विकसित करता है। उन्होंने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि नये सदस्यों के जुड़ने से पीस पार्टी को विकास के साथ ही मजबूती मिलेगी। इस दौरान नगर अध्यक्ष उबैदुन्नबी, उपाध्यक्ष मिनहाज मलिक, पूर्व सभासद परवेज कौसर, डॉ.सलीम, जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा पंचराम चौहान, अफरोज बादल (राष्ट्रीय महासचिव) आदि लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


