Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsOpen Drains Pose Danger in Khalilabad Santkabirnagar - Municipal Negligence
शहर में जगह-जगह नाला खुला, पालिका को बड़े हादसे का इंतजार

शहर में जगह-जगह नाला खुला, पालिका को बड़े हादसे का इंतजार

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर के खलीलाबाद शहर में खुले नालों की समस्या बढ़ती जा रही है। नगरपालिका की लापरवाही के कारण कई जगह नाले बिना ढके हैं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय निवासियों ने शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नगरपालिका ने कहा है कि जल्द ही नालों को ढंकने का काम शुरू किया जाएगा।

Jan 21, 2026 10:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद शहर में जगह-जगह नाले खुले हुए हैं। कहीं सफाई के नाम पर नाला नहीं ढंका जा रहा है और कहीं पर लापरवाही के चलते। कहीं पर ढंकने की व्यवस्था ही नहीं है। इसकी वजह से हर समय बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। शिकायतों के बाद भी नगरपालिका अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ती है। हकीकत यह है, जब तक लोग धरने पर नहीं बैठते हैं तब तक पालिका की ओर से काम करने के बजाए पल्ला झाड़ लिया जाता है। शहर के खुले नालों में कई बार आवारा पशु गिरकर फंस गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं छोटे बच्चों के लिए यह और खतरनाक होते हैं। कई बार पाइपों की मरम्मत के लिए सड़क की खोदाई कर दी जाती है। यह कई दिन तक पड़ा रहता है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शहर के एचआरपीजी कालेज के सामने दोनों पटरियों पर दो-दो सौ मीटर नाला बना हुआ है। इसे ढंका नहीं गया है। यह खुला हुआ है। नाले की गहराई भी इतनी है कि इसमें दो पहिया वाहन पूरी तरह से समा जाएगा। इसके बार भी इस नाले को ढंका नहीं गया है। यदि कोई वाहन अनियंत्रित हुआ तो वह सीधे नाले में जाएगा। ---------------------------------- ठाकुरद्वारा के पास सड़क पर खोदा है गड्ढा शहर के मध्य पुरानी तहसील मोहल्ला के ठाकुरद्वारा के पास नगरपालिका के जलकल के कर्मचारियों ने लीकेज ठीक करने के नाम पर गड्ढा खोद दिया है। एचआरपीजी कालेज से लेकर लेकर बरदहिया बाजार होते हुए दीघा वाईपास तक जाने वाली इस सड़क पर गड्ढा होने से बड़ा हादसा हो सकता है। दो दिन से यह गड्ढा खोदा पड़ा है। स्थानीय नागरिक विजय मलहोत्रा ने इस गड्ढों को फौरी तौर पर ठीक करने की अर्जी नगरपालिका में में डाली है, लेकिन अभी तक दुरुस्त नहीं हो सका है। ----------------------------------- फ्लाईओवर के दोनों तरफ नाला है खुला औद्योगिक नगर फ्लाईओवर के दोनों ओर नाला बना हुआ है। पश्चिम दिशा की ओर नाला इतना चौड़ा है कि लोगों को हर समय डर लगा रहता है। नाला से सटा लोगों का घर भी है। निवासी राम प्रीत वर्मा ने बताया कि बच्चों पर विशेष नजर रखनी पड़ती है। इस बात का डर लगा रहता है कि कहीं बच्चे नाले में न गिर जाएं। फ्लाईओवर से नीचे सर्विल लेन पर आते समय सतर्क रहना पड़ता है। ------------------------------------------------ विधियानी मोहल्ला में पूरा नाला पूरी तरह से खुला है विधियानी मोहल्ला में पूरा नाला पूरी तरह से खुला हुआ है। विधियानी मोहल्ला से लेकर मुखलिसपुर तिराहा तक जाने वाले रास्ते पर बाई ओर नाला ढंका नहीं गया है। बड़े वाहनों का इसी रास्ते से आना जाना लगा रहता है। पालिका को शायद किसी बड़े हादसे की आशंका है। यही कारण है कि नाला बनाने के बाद भी इसे ढंका नहीं गया है। इस बारे में विधियानी निवासी रहमान ने बताया कि नगरपालिका में शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होती है। --------------------------------- अचकवापुर में नाली के टूटे हुए स्लैब खतरनाक शहर के अचकवापुर वार्ड में काली मंदिर के पीछे सीसी रोड बनी हुई है। इसके बीच में ही अंडर ग्राउंड नाली बनी है। इस पर ढंकने के लिए सीमेंट के स्लैब लगे हुए हैं। ये स्लैब जगह-जगह टूट गए हैं। जो काफी खतरनाक हो गए हैं। रात के अंधेरे में बिजली न रहने पर गिरने का डर बना रहता है। कई बार कहा गया पर अभी तक नहीं बनाया गया है। ईओ नगरपालिका अवधेश कुमार भारती ने कहा कि शहर के नालों को ढंकवाकर सुरक्षित किया जाएगा। नालों को ढंकने के लिए इस्टीमेट तैयार किया गया है। जल्द ही नालों ढंकने का काम भी शुरू किया जाएगा।