Santkabir Nagar News: रात भर कभी धीमी तो कभी तेज होती रही बारिश
Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर जिले में शनिवार रात को बारिश हुई, जिससे मौसम ठंडा हो गया। लोगों ने सुहाने मौसम का आनंद लिया, लेकिन सुबह काम पर निकलने वालों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बारिश ने किसानों को धान की रोपाई में तेजी लाने के लिए प्रेरित किया। विशेषज्ञों ने अगले दो दिनों में और बारिश की संभावना जताई है।
Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में शनिवार को रात भर बारिश होती रही। कभी रिमझिम फुहारें पड़ती रहीं तो कभी तेज बारिश होती रही। शाम के समय लगभग पौने सात बजे शुरू हुआ बारिश का सिलसिला पूरी रात जारी रहा। जिले में कहीं तेज बारिश रही तो कहीं हल्की बारिश हुई। इसकी वजह से शहर के कई मोहल्लों में कीचड़ फैल गया। बारिश से खुशनुमा हुए मौसम का लोगों ने आनंद लिया। सुबह की बारिश के बाद मौसम पूरी तरह से ठंडा हो गया। सुहानी सुबह में लोगों ने आंखें खोलीं। बारिश की वजह से गर्मी में कमी आई है। इसके चलते मार्निंग वाक पर निकलने वाले लोगों और जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बारिश होने के बाद किसानों के चेहरे पर चमक आ गई। बारिश के बाद धान की रोपाई में तेजी आई। तापमान में कमी भी धान की फसल के लिए मुफीद मानी जा रही है।विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दो दिनों में तेज बारिश होने के आसार हैं। किसानों को चाहिए कि इस समय खेती किसानी से जुड़े कार्यों को तेजी के साथ निपटाएं। जिला कृषि अधिकारी डा. सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि किसानों को चाहिए कि धान की रोपाई तेजी के साथ करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


