Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsNIA Investigation into Doctors Links with Terror Network Post Delhi Blast
आखिर किसकों तलाश रही एनआईए, चिकित्सकों में चर्चा

आखिर किसकों तलाश रही एनआईए, चिकित्सकों में चर्चा

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले के आधा दर्जन चिकत्सकों पर नजरें गड़ाए बैठी एनआईए

Dec 04, 2025 01:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले के आधा दर्जन चिकत्सकों पर नजरें गड़ाए बैठी एनआईए की टीम की मदद एसटीफ भी कर रही है। इस बात को लेकर स्वास्थ्य विभाग में चर्चा है। आखिर जांच टीम के शक का दायरा किस पर है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर आपस में कानाफूसी कर रह हैं। विभाग में चर्चा इस बात की है कि कहीं डा. शाहीन से मिलने के लिए लखनऊ तो नहीं जाते थे डाक्टर। सूत्रों की माने तो उन चिकित्सकों पर नजर रखी जा रही थी जो बगैर किसी सरकारी काम के लखनऊ का चक्कर लगाते रहे। शक इस वजह से बढ़ रहा है कि डा. शाहीन का आवास भी लखनऊ में है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कहीं ऐसा तो नहीं कि यहां के डाक्टर भी उनसे मिलने के लिए राजधानी का चक्कर लगाते रहे हों। दिल्ली लाल किला के पास हुए विस्फोट के बाद हो रही जांच के बाद कुछ चिकित्सकों पर पैनी नजर रखी जा रही है। व्हाट्सएप ग्रुप से लेकर टेलीग्राम तक खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों टीम ने जिले के सभी चिकित्सकों का दस्तावेज तलब किया है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। दिल्ली लाल किला के पास हुए आत्मघाती हमले में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। जांच टीम के हाथ अल फलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाले चिकित्सकों के नाम सामाने आए। इनका नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ था। उत्तर प्रदेश में डॉ. शाहीन के जिम्मे नेटवर्क खड़ा करने की जिम्मेदारी थी। अल फलाह यूनिवर्सिटी की डॉ शाहीन पूरे आतंकी नेटवर्क के बीच कम्यूनिकेशन की मुख्य कड़ी थी। उसने वुल्फ पैक नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बना रखा था, जो रात 11 से 2 बजे के बीच एक्टिव होता था। इसमें शाहीन का कोड वर्ड अल्फा था और बाकी अन्य आतंकी भी ऐसे कोड नेम से जुड़े थे। डॉ. शाहीन के इस ग्रुप से कई महिलाओं के जुड़ने की भी खबर है। माना जा रहा है कि जिले के कुछ चिकित्सक भी शाहीन के संपर्क में थे। आतंकी व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने की वजह से चिकित्सकों का ब्यौरा तलब किया गया है। सभी चिकित्सकों के पढ़ाई से लेकर नियुक्ति और इसके पूर्व कहां पर तैनाती रही इसके बारे में जानकारी मांगी गई है। इस गतिविधियों को लेकर स्वास्थ्य महकमें चर्चाओं का जोर पकड़ रहा है।