Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsNew Power Substation in Sarbasdandi Set to Improve Electricity Supply for 50 000 Residents
विद्युत उपकेंद्र सरबसडांड़ी का ट्रायल शुरू, जल्द होगा उद्घाटन

विद्युत उपकेंद्र सरबसडांड़ी का ट्रायल शुरू, जल्द होगा उद्घाटन

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - बेलहर क्षेत्र के पिपरा प्रथम राजस्व गांव सरबसडांड़ी में निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र जल्द चालू होगा। इससे 140 गांवों की 50,000 से अधिक की आबादी को बेहतर बिजली आपूर्ति की उम्मीद है। उपकेंद्र का परीक्षण कार्य शुरू हो चुका है और स्थानीय लोगों को बिजली की समस्याओं से राहत मिलेगी।

Nov 20, 2025 01:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

राजघाट, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर क्षेत्र स्थित पिपरा प्रथम राजस्व गांव सरबसडांड़ी में निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र अब जल्द ही चालू होने वाला है। उपकेंद्र का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जिससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति की उम्मीद जगी है। इस उपकेंद्र में 33 केवी बिजली की आपूर्ति के लिए मनवापुर उपकेंद्र से ट्रायल कार्य शुरू कर दिया गया है। यह जानकारी जेई अशोक कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। परीक्षण के बाद जल्द ही इसका औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। इस नए उपकेंद्र के संचालन से बेलहर क्षेत्र के लगभग 140 गांवों में 50 हजार से अधिक की आबादी को सुचारु और स्थायी बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होने की उम्मीद है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इसके शुरू होने से बिजली की आंख-मिचौली और लो-वोल्टेज की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। सरबसडाडी में इस विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य करीब दो वर्ष पहले प्रारंभ हुआ था। अब यह परियोजना अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है, जो क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस उपकेंद्र को स्थापित कराने में मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके प्रयासों से अब क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर विद्युत सुविधा मिलेगी, जिससे कृषि, घरेलू और व्यावसायिक गतिविधियों में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।