Santkabir Nagar News: दो साल से खड़ी है कैटल कैचर, सड़क पर घूम रहे बेजुबान
Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत मगहर में किसानों की फसलों को
Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत मगहर में किसानों की फसलों को छुट्टा पशुओं से बचाने और निराश्रित पशुओं को गौ-शालाओं तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए लाखों रुपये की लागत से मंगाई गई कैटल कैचर वैन जिम्मेदारों की उदासीनता की शिकार हो गई है। इसका उपयोग न किए जाने से नगर पंचायत परिसर में खड़ी वैन धूल फांक रही है। हालात यह है कि वैन छुट्टा गोवंश को पकड़ने की शुरुआत का इंतजार कर रही है। लंबे समय से खड़े रहने से उसके खराब होने और जंग लगने का खतरा पैदा हो गया है। ऐसे में एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया जब इसका उपयोग करना ही नहीं था तो उसे मंगाया ही क्यों गया।
शहर की समस्याएं
नगर पंचायत मगहर तथा आस-पास में छुट्टा पशु किसानों के लिए बड़ी समस्या बने रहते हैं। जो खेतों में झुंड के रूप में पहुंच पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं तो दूसरी तरफ कस्बे और प्रमुख चौराहों की सड़कों पर भी इनका जमावड़ा रहता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। मगहर कस्बे के लोगों व किसानों को उम्मीद थी कि कैटल कैचर वैन के नगर पंचायत में आने से इन छुट्टा पशुओं से राहत मिलेगी और गोशालाओं में संरक्षित किया जाएगा, लेकिन वाहन का उपयोग नहीं होने से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। स्थिति यह कि छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए उपलब्ध कराया गया कैटल कैचर वाहन आने के बाद से ही नगर पंचायत के निकट आवामी कब्रिस्तान के सामने खड़ा है। जिसके आये हुए दो साल से भी अधिक का समय बीत गया और जिम्मेदारों के पास इस दरम्यान इसका उपयोग करने की फुरसत नहीं मिली।
आमजन पर प्रभाव
जिसका खामियाजा आमजन, राहगीर और वाहन चालक भुगत रहें हैं। हालात यह है कि आवारा पशुओ के साथ ही मगहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों व गलियों में आवारा कुत्ते झुंड बनाकर घूमते हैं, जो बच्चों, बूढ़ों और राहगीरों पर हमला करते हैं। इसके चलते नगर में सफर करते समय वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
प्रभारी ईओ की प्रतिक्रिया
इस बारे में प्रभारी ईओ सीमा राय ने बताया कि उन्हें कैटल कैचर वैन के बारे में जानकारी नही है। कैटल वैन के उपयोग से छुट्टा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा। जिससे नगर में घूम रहे पशुओं के विचरण पर लगाम लगे और लोगो को राहत मिले।


