नीरज चौरसिया ने जीता ब्रांज मेडल
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर के धमरजा निवासी नीरज चौरसिया ने कोलकाता में आयोजित आल इंडिया इंटर 20 किमी रेस में ब्रांज मेडल जीता है। रेलवे का प्रतिनिधित्व करने वाले नीरज ने राष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीते हैं। खलीलाबाद...
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में आल इंडिया इंटर 20 किमी रेस कोलकाता में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के धमरजा निवासी नीरज चौरसिया ने ब्रांज मेडल हासिल किया है। रेलवे का प्रतिनिधित्व कर रहे नीरज को मेडल मिलते ही देश के फलक पर जिले का नाम रोशन हो गया है। खलीलाबाद आने पर उनका लोगों ने स्वागत किया। इस मौके पर एनईआर के एथलेटिक्स कोच विनोद कुमार सिंह व जवाहर प्रसाद, रवि उदय पाल, रमेश प्रसाद, नवीन त्रिपाठी, सुनील मौजूद रहे। नीरज का लगाव शुरू से ही खेल में रहा। वह प्रतियोगिता में एक एक कर सीढ़ियां चढ़े गए। अब तक आधा दर्जन से अधिक मेडल राष्ट्रीय स्तर पर हासिल कर चुके हैं।
2024 में 20 किमी रेस वाक खेलो इंडिया में ब्रांज मेडल हासिल किया है। इसी वर्ष सीनियर इंटर स्टेट में भी ब्रांज मेडल जीत कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में जीतने का सिलसिला 2018 से शुरू हो गया था। इस वर्ष 20 किमी रेस वाक आल इंडिया यूनिवर सिटी में सिल्वर मेडल हासिल किया था। इसी प्रकार 2020 में भी 20 किमी रेस वाक आल इंडिया यूनिवर्सिटी सिल्वर मेडल के साथ जीत दर्ज की थी। इसी वर्ष में ही 20 किमी रेस वाक खेलो इडिया यूनिवर्सिटी में सिल्वर मेडल हासिल किया था। शहर से सटे धमरजा के रहने वाले नीरज की प्राथमिक शिक्षा गांव में ही हुई और शुरुआती दौर में जिला स्तरीय कोच की भूमिका संतोष और रमेश प्रसाद ने निभाई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




