Santkabir Nagar News: नगर पालिका को दर्द दे रहा एनएचआई का नाला

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर में नगर पालिका को एनएचआई के नाले के कारण जल निकासी में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। एनएचआई का नाला नियमित रूप से साफ नहीं किया जा रहा है, और पालिका को पानी गिराने की अनुमति नहीं मिल रही है। इसके परिणामस्वरूप, नगरपालिका नाले के निर्माण में बाधाओं का सामना कर रही है।

Santkabir Nagar News: नगर पालिका को दर्द दे रहा एनएचआई का नाला

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। एनएचआई का नाला नगरपालिका को दर्द दे रहा है। एनएचआई अपने नाले की नियमित रूप से सफाई भी नहीं कर रहा है और न ही उस नाले में पालिका को अपना पानी गिराने की अनुमति दे रहा है। नगर पालिका यह चाहे कि उसी के समानान्तर दूसरा नाला बना ले तो इसके लिए उसके पास पर्याप्त जगह नहीं है। यही कारण है कि हाईवे के किनारे नगरपालिका का नाला नहीं बन पा रहा है।नगरपालिका खलीलाबाद की योजना सरैया से लेकर मगहर तक नाला का निर्माण करने की थी। पालिका ने इसके लिए खाका तैयार किया था। योजना पर पूरी तरह से अमल होती तो शहर की जल निकासी व्यवस्था बहुत ही बेहतर हो जाती।

पालिका के नाला निर्माण का खाका खींचने से पहले नेशनल हाईवे का निर्माण हुआ। एनएचआई ने मड़या बाईपास से लेकर सोनी होटल तक दोनों ओर नाला का निर्माण कराया है। इस नाला में एनएचआई के फ्लाईओवर और सर्विस लेन का पानी जाता है। एनएचआई अपने नाले में पालिका को पानी गिराने नहीं देती है। अब पालिका को जल निकासी के लिए हाईवे किनारे नाला की दरकार है। विभाग ने नाला निर्माण का खाका तो खींचा है, लेकिन पालिका के पास हाईवे किनारे पर्याप्त जमीन नहीं है। यही कारण है कि नाले का निर्माण नहीं हो पा रहा है। नगरपालिका चेयरमैन जगत जायसवाल ने बताया कि पालिका के पास पर्याप्त जमीन होती तो अब तक नाला बन कर तैयार हो गया होता है। विभाग के पास जमीन नहीं बची हैं यही कारण है कि हाईवे के किनारे नाला का निर्माण नहीं हो पा रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसंतकबीरनगरSantkabir Nagar News: नगर पालिका को दर्द दे रहा एनएचआई का नाला