Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsMumbai Police Rescues Kidnapped Minor in Santkabirnagar
मुंबई पुलिस ने अपहृत किशोरी संग आरोपी को खलीलाबाद से पकड़ा

मुंबई पुलिस ने अपहृत किशोरी संग आरोपी को खलीलाबाद से पकड़ा

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले के बगहिया मोहल्ले से मुंबई पुलिस ने अपहृत किशोरी और आरोपी युवक को पकड़ा। आरोपी ने किशोरी को आठ महीने पहले मुंबई से भगाया था। किशोरी गर्भवती हो गई थी और आरोपी उसे खलीलाबाद ले आया था। दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई भेजा गया।

Nov 08, 2025 12:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद पुलिस के सहयोग से मुंबई पुलिस टीम ने एक अपहृत किशोरी संग आरोपी युवक को शहर के बगहिया मोहल्ले से पकड़ा। करीब आठ महीने पूर्व मुंबई से किशोरी को आरोपी युवक भगा ले गया था। दोनों सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा क्षेत्र के निवासी हैं। ट्रांजिट रिमांड पर दोनों को लेकर मुंबई के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई। मुंबई के थाना बोरीवली से आए सब इंस्पेक्टर मंगेश, कांस्टेबल गनेश माले, महिला कांस्टेबल सुरेखा माले खलीलाबाद पहुंचे। कोतवाली पुलिस के सहयोग से बगहिया मोहल्ले में रह रहे अपहृत किशोरी के साथ आरोपी युवक को पकड़ा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मुंबई से आए सब इंस्पेक्टर मंगेश ने बताया कि किशोरी नाबालिंग है। जबकि आरोपी युवक 19 वर्ष का है। दोनों सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले हैं। पूर्व में आरोपी बहला-फुसला कर किशोरी को भगाया था। जिसकी वजह से किशोरी को उसके परिजन मुंबई के बोरीवली क्षेत्र में रहने वाली उसकी बुआ के घर भेज दिए थे। मार्च 2025 में आरोपी युवक मुंबई से किशोरी को भगा ले गया। पीड़ित परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। लोकेशन ट्रेस करने पर पता चला कि दोनों यूपी के संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद में निवास कर रहे हैं। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस के सहयोग से अपहृत किशोरी को आरोपी के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि मुंबई से भगाने के बाद किशोरी को नोएडा ले गया था। वहां पेंट पॉलिश का काम करके किराए के कमरे में रखा था। इधर किशोरी गर्भवती हो गई तो उसे आठ अक्तूबर को लेकर खलीलाबाद पहुंच गया था। आरोपी ने बताया कि वह हाईस्कूल तक पढ़ा है।