Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर में सड़क किनारे लकड़ी लादते समय बाइक पर सवार मां-बेटी घायल

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर

संतकबीरनगर में सड़क किनारे लकड़ी लादते समय बाइक पर सवार मां-बेटी घायल
संतकबीरनगर में सड़क किनारे लकड़ी लादते समय बाइक पर सवार मां-बेटी घायल

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बूधा कला चौराहे के पास हाइवे के किनारे लकड़ी लादते समय पैर में लगने से बाइक पर सवार मां बेटी घायल हो गईं। बाइक चालक समेत दोनों महिलाओं के पैर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

घटनास्थल का विवरण

कांटे चौकी क्षेत्र के भुजैनी गांव के निवासी गीता देवी पत्नी विजय शंकर साथ में बेटी को लेकर टेमा रहमत में एक निजी अस्पताल पर इलाज के लिए बाइक से अपने भांजे के साथ जा रही थीं। बूधा कला चौराहे के पास पहुंचीं थी। तभी पहले से सड़क किनारे पेड़ को काटकर लकड़ी के बोटे ट्रॉली पर रख रहे थी। इसी दौरान लादते समय लकड़ी का कुछ हिस्सा बाइक पर बैठी मां और बेटी के पैर में लग गया जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और चालक बाइक लेकर गिर गया।

घायल महिलाओं की हालत

घटना में दोनों महिला के पैर में लकड़ी लग जाने से एक महिला का पैर टूट गया। वहीं बेटी के पैर के मांस हड्डी छोड़ दिए जिसे देख राहगीर व स्थानीय लोग दंग रह गए। दुर्घटना को देख लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना कांटे चौकी पर दी। साथ ही एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया。

संबंधित प्रश्न

✦घटना कहाँ हुई?−
घटना संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसंतकबीरनगरSantkabir Nagar News: संतकबीरनगर में सड़क किनारे लकड़ी लादते समय बाइक पर सवार मां-बेटी घायल