Santkabir Nagar News: नाला सफाई पर दस लाख खर्च, फिर स्थिति जस की तस
Santkabir Nagar News: मगहर में हाल ही में हुई जोरदार बारिश ने नाले की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। नगर पंचायत ने जल निकासी के लिए साढ़े नौ लाख रुपये खर्च किए, लेकिन नाला सही तरह से साफ नहीं हुआ। नतीजा, बारिश में लोगों के घरों में पानी भर गया और सड़कें जाम हो गईं।

Santkabir Nagar News: मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। इन दिनों हो रही जोरदार बारिश ने नाला सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दिया। जिसके सफाई के लिए करीब दस लाख रुपये खर्च किए गए थे। इतनी भारी भरकम धन खर्च करने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी है। हालत यह है कि बारिश हो और लोगों के दरवाजे पर पानी न लगे यह मुमकिन नहीं। जो नाला सफाई व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है।नगर में जल निकासी हमेशा से एक बड़ी समस्या रही है। जो खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। नगर पंचायत ने जल निकासी के लिए मुख्य मार्ग के दोनों तरफ नाला बनाया है।
जिसकी साफ-सफाई बरसात से पहले हर वर्ष कराई जाती रही है। इस बार नाला सफाई के नाम पर साढ़े नौ लाख रूपए का टेंडर निकाला गया। ताकि बरसात शुरू होने से पहले नाले की सफाई हो जाए और बरसात में जल जमाव की समस्या से निजात मिल सके। मनोनीत सभासद गौरव निषाद ने बताया कि ठेकेदार द्वारा नाले की सफाई का काम आधा अधूरा कर छोड़ दिया गया है। जिसके कारण नाला अभी भी जाम है। सफाई के बाद भी बरसात का पानी सड़क पर फैल जाता है। नाला सफाई में बरती गई लापरवाही से तत्कालीन ईओ और चेयरपर्सन को अवगत कराया गया। लेकिन समय रहते ध्यान नहीं दिया गया। बरसात के समय में नगर वासियों को तबाही का सामना करना पड़ता है। जो न केवल लोगों के घरों में ही गंदा पानी नहीं जाता बल्कि प्रत्येक वर्ष इसके कारण नगर में दर्जनों मकान धराशाई हो जाते हैं। रविवार को जोरदार बारिश होने से गांधी आश्रम के निकट एवं सूती मिल चौराहे पर मुख्य मार्ग के किनारे जल जमाव हो गया। इस संबंध में चेयरपर्सन पति नूरुज्जमा अंसारी ने बताया कि नाले की सफाई बरसात से पहले करा दिया गया है। कुछ जगहों पर अभी भी समस्या है। इस कारण नाला बारिश के समय सही ढंग से पानी खींच नही पाता है और जाम हो कर सड़क पर फैल जाता है। नाले को कर्मचारी लगा कर साफ करा दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


