Santkabir Nagar News: पावर वीडर-टिलर कम समय में खेती के काम को दे रहा नई रफ्तार
Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर जिले में श्रमिक समस्या और कृषि कार्यों की बढ़ती लागत के बीच पावर वीडर-टिलर किसानों के लिए महत्वपूर्ण विकल्प बन रहा है। यह मशीन खेत की तैयारी, निराई-गुड़ाई और खरपतवार नियंत्रण जैसे कार्य कम समय और श्रम में करती है। इसकी कीमत 25 से 45 हजार तक है।
Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में श्रमिक समस्या और कृषि कार्यों की बढ़ती लागत के बीच आधुनिक कृषि यंत्र किसानों के लिए महत्वपूर्ण विकल्प बनकर सामने आ रहे हैं। इन्हीं आधुनिक यंत्रों में पावर वीडर-टिलर छोटे एवं मध्यम जोत वाले किसानों के लिए उपयोगी मशीन साबित हो रहा है। इसके माध्यम से खेत की तैयारी, निराई-गुड़ाई तथा कतार वाली फसलों में खरपतवार नियंत्रण जैसे कार्य कम समय और कम श्रम में किए जा सकते हैं। इसकी कीमत 25 हजार से 45 हजार तक है।
कृषि यंत्रों के लाभ
यह सब्जियों और बागवानी फसलों के लिए विशेष उपयोगी है। कतार में बोई जाने वाली फसलों के बीच संचालन के लिए उपयोग किया जा सकता है । मशीन में लगे घूमने वाले ब्लेड मिट्टी की ऊपरी सतह को भुरभुरा करने के साथ-साथ खरपतवारों को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। अलग-अलग मॉडल एवं अटैचमेंट के अनुसार इसका उपयोग खेत की तैयारी तथा अन्य कृषि कार्यों में भी किया जा सकता है। कृषि कार्यों में समय और श्रम की बचत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के अनुसार सेल्फ-प्रोपेल्ड पावर वीडर का उपयोग कतार वाली फसलों, सब्जियों एवं बागवानी फसलों में निराई तथा बीज तैयार करने के लिए किया जा सकता है।
किसान की तकनीकी चुनौतियाँ
कृषि वैज्ञानिक अभियंत्रण डा देवेश कुमार ने बताया कि आधुनिक कृषि की ओर बढ़ता कदम आज जब खेती में श्रम की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती बन रही है, ऐसे समय में पावर वीडर जैसे छोटे एवं बहुउपयोगी कृषि यंत्र किसानों के लिए महत्वपूर्ण तकनीकी विकल्प हैं। इनका सामूहिक उपयोग, किराये पर उपलब्धता तथा कस्टम हायरिंग की सुविधा छोटे किसानों तक कृषि यंत्रीकरण पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।


