20 मई को लगायी जाएगी सचल ग्राम न्यायालय

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

संतकबीरनगर, निज संवाददाता न्याय को ग्राम स्तर तक सुलभ एवं सरल बनाने के लिए

20 मई को लगायी जाएगी सचल ग्राम न्यायालय

संतकबीरनगर, निज संवाददाता न्याय को ग्राम स्तर तक सुलभ एवं सरल बनाने के लिए 20 मई को नगर पंचायत कार्यालय भवन, सेवाइचपार, धरमसिंघवा, तहसील मेंहदावल में सचल ग्राम न्यायालय का आयोजन किया जा रहा है। उक्त आयोजन में ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों की विभिन्न प्रकार की शिकायतों, वाद-विवाद एवं आपसी विवादों के समाधान हेतु संबंधित विभागों के अधिकारी एवं न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी चन्दन सिंह, न्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय मेंहदावल ने दी।

ये भी पढ़ें:------------

सचल ग्राम न्यायालय का उद्देश्य

उ‌न्होंने बताया कि सचल ग्राम न्यायालय ऐसा न्यायिक एवं जनसेवा कार्यक्रम होता है, जिसमें न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी तथा संबंधित विभाग गांव या क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करते हैं। इसका उद्देश्य ग्रामीण जनता को उनके क्षेत्र में ही सरल, त्वरित और सुलभ न्याय उपलब्ध कराना होता है। सचल ग्राम न्यायालय के मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को न्यायालय तक बार-बार जाने की परेशानी कम करना, छोटे-मोटे विवादों का मौके पर समाधान करना लोक हितकारी योजनाओं एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी देना, आपसी समझौते एवं सुलह को बढ़ावा देना, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, पेंशन, प्रमाण पत्र, राजस्व संबंधी समस्याएं, सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें आदि मामलों को सुना जाता है। कई मामलों का मौके पर समझौते से समाधान कराया जाता है तथा आवश्यक मामलों में आगे की कानूनी प्रक्रिया बताई जाती है। यह व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों में न्याय को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जाती है।

Voice of UP

आमजन के लिए जानकारी

आमजन अपनी समस्याओं एवं प्रकरणों के निस्तारण हेतु आवश्यक अभिलेखों सहित उपस्थित होकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सचल ग्राम न्यायालय के माध्यम से त्वरित एवं सरल न्याय उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, जिससे ग्रामीण नागरिकों को न्यायालयों के अनावश्यक चक्कर एवं समय की बचत हो सके। अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन का लाभ उठाएं।

प्रश्नोत्तर

सचल ग्राम न्यायालय कब आयोजित हो रहा है?
सचल ग्राम न्यायालय 20 मई को आयोजित हो रहा है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।