Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsMission Shakti Empowering Women and Girls in Nathnagar through Awareness and Cyber Safety
साइबर निबंध प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, किए गए पुरस्कृत

साइबर निबंध प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, किए गए पुरस्कृत

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - नाथनगर के ग्राम सांखी में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। साइबर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए...

Thu, 16 Oct 2025 01:56 AMNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। मिशन शक्ति 0.5 तहत नाथनगर ब्लाक के ग्राम सांखी स्थित एक एकेडमी पर बालिकाओं और महिलाओ को जागरूक बनाया गया। साइबर सम्बन्धित निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। जिसमें बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस पर अच्छी लेखनीय का प्रदर्शन करने वालो को पुरस्कृत भी किया गया। सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओ के बारे में भी जागरूक बनाया गया। महिलाओ और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए शासन की मंशा के अनुरूप और पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष महुली रजनीश राय के नेतृत्व में महुली पुलिस काफी सक्रिय हो गई है। शोहदों के खिलाफ स्कूल के निकट और तिराहे पर अभियान चलाकर शिकंजा कस रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी क्रम में बुधवार को सांखी स्थित एक एकेडमी पर मिशन शक्ति तहत आयोजित कार्यक्रम में थानाध्यक्ष रजनीश राय ने कहा कि साइबर फ्राड से तभी बचा जा सकता है। जब उसके प्रति जागरूक हो। उन्होंने कहा कि अनजाने लिंक को ओपन मत करे। बालिकाएं और महिलाएं सोशल मीडिया प्लेटफार्म एवं कहीं भी अपना फ़ोटो मत शेयर करे। जिससे ब्लैकमेकिंग से बच सकती है। अगर कोई विद्यालय आते जाते समय अश्लील फब्तियां कसता है तो इसकी सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर दे। नाम गोपनीय रखा जाएगा। इस दौरान अध्यापक और पुलिस कर्मियों ने सरकारी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि की विस्तारपूर्वक जानकारी दिया। महिला सिपाहियों ने बालिकाओं और महिलाओ को वूमेन पावर लाइन, पुलिस आपातकालीन सेवा, गुड़ टच, बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर हेल्पलाइन 1930 के प्रति जागरूक बनाया।