Santkabir Nagar News: स्कूली वाहनों की होगी सघन जांच
Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में समस्त स्कूली वाहनों की शत-प्रतिशत फिटनेस एवं परमिट

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में समस्त स्कूली वाहनों की शत-प्रतिशत फिटनेस एवं परमिट सुनिश्चित कराए जाने के लिए विशेष अभियान शुरू हुआ है। मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत एक जुलाई से 15 जुलाई तक एक व्यापक और बहुस्तरीय अभियान चलाया जाएगा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रियंवदा सिंह ने बताया है कि शत-प्रतिशत स्कूली वाहनों का फिटनेस एवं परमिट सुनिश्चित कराया जाएगा। अनफिट स्कूली वाहन नहीं चल पाएंगे। इस अभियान में परिवहन विभाग की प्रशासन एवं प्रवर्तन शाखा द्वारा संयुक्त रूप से एक साथ कई स्तरों पर कार्रवाई की जानी है。
अभियान का उद्देश्य
उन्होंने बताया कि अभियान के दृष्टिगत कार्यालय स्तर से बिना फिटनेस, बिना परमिट स्कूल वाहनों के धारक स्कूलों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों को नोटिस, व्यक्तिगत संपर्क, फोन द्वारा सचेत किया जाएगा कि वे जुलाई के प्रथम सप्ताह 07 जुलाई तक शत-प्रतिशत स्कूल वाहनों की फिटनेस करा कर, उन्हें वैध परमिट से आच्छादित कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि मिशन सेफ फ्यूचर के अंतर्गत की जा रही कार्रवाइयों का प्रचार प्रसार किया जाएगा। अभिभावकों को भी इस बात के लिए जागरूक किया जाएगा कि वे बच्चों को स्कूल भेजने वाले वाहनों के सुरक्षा मानकों के बारे में जानकारी करें और सतर्क रहें।
कार्रवाही की प्रक्रिया
उन्होंने बताया कि 7 जुलाई तक नोटिस, बैठक, जागरूकता, एवं भौतिक निरीक्षण संपन्न करने के पश्चात, 8 से 15 जुलाई तक पुलिस, यातायात, शिक्षा विभाग से समन्वय रखते हुए, व्यापक एवं सख्त प्रवर्तन कार्यवाही की जाएगी। बिना परमिट, बिना फिटनेस, सुरक्षा मानकों की अवहेलना कर रहे स्कूली वाहनों के विरुद्ध सख्ती से चालान, बंद की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान, स्कूल के स्वामित्व में संचालित असुरक्षित, अनफिट वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ-साथ निजी क्षेत्र के उन वाहनों की भी कड़ी चेकिंग की जाएगी जो बिना परमिट, बिना फिटनेस या निर्धारित सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते हुए स्कूली बच्चों का परिवहन कर रहे हैं। ऐसे वाहनों को निरुद्ध चालान किया जाएगा और उन्हें तब तक अवमुक्त नहीं किया जाएगा जब तक कि वैध परमिट, फिटनेस से आच्छादित न हो जाएं।
स्कूलों की मान्यता पर असर
एआरटीओ ने बताया कि बिना परमिट, बिना फिटनेस और भौतिक रूप से दृष्टव्य असुरक्षित स्कूल वाहनों को निरुद्ध करते हुए उनकी सूची, स्कूल के नाम सहित जिलाधिकारी के माध्यम से शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस आशय से प्रेषित की जाएगी कि बार-बार सचेत करने के बावजूद जिन स्कूलों ने बिना परमिट, बिना फिटनेस स्कूल वाहनों का संचालन जारी रखा है। उनकी मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


