ऑनलाइन डिलीवरी बॉय ने किशोरी को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, केस दर्ज

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद । मेंहदावल थानाक्षेत्र के एक गांव में ऑनलाइन सामानों की

ऑनलाइन डिलीवरी बॉय ने किशोरी को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, केस दर्ज

मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद । मेंहदावल थानाक्षेत्र के एक गांव में ऑनलाइन सामानों की डिलीवरी करने वाले एक युवक द्वारा नाबालिग किशोरी को ब्लैकमेल कर महीनों तक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीती रात किशोरी के परिजनों ने आरोपी युवक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और ब्लैकमेलिंग की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।​पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी की मां ने बताया कि करीब पांच महीने पहले उनकी नाबालिग पुत्री ने एक साड़ी ऑनलाइन मंगाई थी।

सामान की डिलीवरी देने आए आरोपी युवक राकेश शर्मा पुत्र गोविंद शर्मा ने इसी बहाने किशोरी का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद आरोपी ने किशोरी को अपनी बातों के जाल में फंसाया और उसे आत्महत्या कर फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। ​आरोप है कि पिछले कई महीनों से आरोपी युवक डरा-धमकाकर किशोरी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बना रहा था। वह मोबाइल के माध्यम से दबाव बनाकर पीड़िता को होटल एवं अन्य सुनसान स्थानों पर ले जाकर बार-बार गलत कार्य करता रहा। डर के कारण किशोरी ने यह बात किसी को नहीं बताई। बीते रात किशोरी के चाचा ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया, जिस पर आरोपी ने परिजनों के साथ मारपीट और हमला भी किया। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। ​थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी राकेश शर्मा के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है और जल्द ही आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।