महिला सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरुक
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में एएसपी सुशील कुमार सिंह ने पिंक बूथों के संबंध में महिला अधिकारियों और काउंसलरों के साथ बैठक की। बैठक में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विभिन्न योजनाओं और हेल्पलाइन के बारे में...

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने सोमवार को जनपद में स्थापित पिंक बूथों के संबंध में नामित काउंसलर व पिंक बूथ पर नियुक्त महिला अधिकारी कर्मचारी के साथ पुलिस लाइन में बैठक की। जिसमें महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं एवं हेल्पलाइन के सम्बन्ध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने एवं महिला उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, दहेज की मांग, घरेलू हिंसा इत्यादि के प्रकरणों का निस्तारण किए जाने के लिए सर्किल स्तर पर पिंक बूथ की स्थापना की जा रही है। गोष्ठी के दौरान सर्किल खलीलाबाद अन्तर्गत गठित पिंक बूथ पर नामित काउंसलर डॉक्टर प्रमोद कुमार त्रिपाठी (प्राचार्य प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद), सुनीता गौतम (प्रवक्ता गृह विज्ञान, शिवशंकर चतुर्वेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, टुंगपार थाना महुली), सर्किल मेंहदावल अन्तर्गत गठित पिंक बूथ पर नामित काउंसलर श्रीमती राय (सामाजिक कार्यकर्ता थाना बेलहरकला), नवल किशोर त्रिपाठी (रिटायर्ड अध्यापक बखिरा), सीपी श्रीवास्तव (सामाजिक कार्यकर्ता), सर्किल धनघटा अन्तर्गत गठित पिंक बूथ पर नामित काउंसलर अवध नारायण मिश्र (सेवानिवृत्त प्रवक्ता आदर्श इण्टर कालेज, धनघटा), डॉक्टर आकांक्षा श्रीवास्तव (प्रबन्धक बाल विद्यालय प्रसादपुर, धनघटा) व महिला एसआई शिखा गुप्ता, एसआई संजय सिंह, महिला एसआई अंजली सरोज, एसआई राधेश्याम प्रसाद, महिला आरती पाण्डेय, एसआई तूफानी यादव आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।