संतकबीरनगर में शॉर्ट सर्किट से तिमंजिले मकान में लगी भीषण आग
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद में एक तिमंजिले मकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की लपटें रात 10.30 बजे उठने लगीं, जिससे आसपास अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं। मकान में कोई नहीं था, इसे पत्तल के गोदाम के रूप में उपयोग किया जा रहा था।
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद में आदर्श होटल की गली में सोमवार की रात शॉर्ट सर्किट से तिमंजिले मकान में भीषण आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। देर रात तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी थीं। शहर के मध्य मुखलिसपुर रोड तिराहे पर आदर्श होटल की गली में राजेश अग्रहरि का मकान है। मकान में कोई था नहीं। इसे पत्तल का गोदाम बनाया गया है। रात लगभग 10.30 बजे मकान से आग की लपटें उठती दिखाई पड़ीं। आसपास के लोगों ने देखा तो शोर मचाया। सूचना पर बरदहिया चौकी इंचार्ज पहुंचे। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
आग की भयावहता देख आसपास के मकान के लोगों को बाहर निकालकर उन्हें सुरक्षित कर लिया गया। समाचार लिखे जाने तक आसपास के लोगों के साथ फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी थीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


