Santkabir Nagar News: सरौवा से भगौसा तक चौड़ी होगी सड़क, सफर होगा आसान

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बेलहर ब्लाक के सरौवा से बरगदवा, भिटिया, लोहरौली,

सरौवा से भगौसा तक चौड़ी होगी सड़क, सफर होगा आसान

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बेलहर ब्लाक के सरौवा से बरगदवा, भिटिया, लोहरौली, भगौसा तक जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। इससे लोगों का सफर आसान होगा। मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ निर्माण के लिए पूजन कर शिलान्यास किया। 11 किलोमीटर लम्बे इस मार्ग का चौड़ीकरण कार्य 27 करोड़ की लागत से किया जाएगा।विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद से ही लगातार विकास कार्य सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा व चिकित्सा के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। पूर्ववर्ती सरकारों ने विकास कार्यों के प्रति उदासीनता बरती थी जिससे प्रदेश का विकास ठप पड़ गया था।

भाजपा सरकार बनने के बाद बिना किसी भेदभाव के सरकार जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। सत्ता में आने के बाद से ही सरकार ने सड़को को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य शुरू किया है। सड़कों को गड्ढामुक्त व नयी सड़क बनाने का कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल रहा है। विधायक के सभी के प्रति आभार जताया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।