Santkabir Nagar News: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir Nagar News: बेलहर कला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बेलहर कला स्थित वार्ड संख्या एक भठली में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण व नकदी पार कर दिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और डायल-112 की टीम ने जांच शुरू कर दी।

Santkabir Nagar News: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Santkabir Nagar News: बेलहर, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर कला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बेलहर कला स्थित वार्ड संख्या एक भठली में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण व नकदी पार कर दिए। चोरों ने मुख्य गेट समेत चार कमरों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और डायल-112 की टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।​

पारिवारिक पृष्ठभूमि

भठली निवासी रामनाथ राय पुत्र स्वर्गीय राम बहाल राय परिवार समेत बेलहर स्थित पाही पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि बीते 21 तारीख को उनके छोटे भाई की पत्नी का ब्रेन हैमरेज से निधन हो गया था, जिसके बाद पूरा परिवार अंतिम संस्कार व अन्य धार्मिक कार्यों के लिए पैतृक गांव कसीहरा चला गया था।​ मंगलवार को पीड़ित परिवार घर आकर कुछ आवश्यक सामान ले गया था, तब तक सब कुछ ठीक-ठाक था। शुक्रवार को जब परिवार राशन लेने घर पहुंचा, तो मुख्य गेट का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए।​ पीड़ित परिवार के मुताबिक चोर मुख्य द्वार का कुंडा काटकर भीतर दाखिल हुए। इसके बाद चोरों ने एक-एक कर चार कमरों, बक्सों और अलमारियों के ताले तोड़ डाले। चोरों ने अलमारी में रखे सोने-चांदी के बहुमूल्य आभूषण और अन्य सामान समेट लिए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी की घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को चिह्नित कर घटना का अनावरण किया जाएगा।

सामान्य प्रश्न

✦चोरी की घटना कब हुई थी?−
चोरी की घटना शुक्रवार को हुई जब परिवार राशन लेने घर पहुंचा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसंतकबीरनगरSantkabir Nagar News: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस