Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsMahar Festival in Sant Kabir Nagar A Colorful Market with Shops and Attractions
फुटपाथ की दुकानें बढ़ा रहीं मगहर महोत्सव की रौनक

फुटपाथ की दुकानें बढ़ा रहीं मगहर महोत्सव की रौनक

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में मगहर महोत्सव के दौरान फुटपाथ पर लगी दुकानों ने मेले की रौनक बढ़ा दी है। यहां महिलाओं के श्रृंगार के सामान, गर्म कपड़े, रंग-बिरंगे जूते चप्पल और बच्चों की पसंदीदा बैलून की दुकानें हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए रेलगाड़ी भी उपलब्ध है, जो सभी का ध्यान आकर्षित कर रही है।

Jan 15, 2026 01:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम मगहर महोत्सव स्थल के पास बने रोड के दोनों साईड बने फुटपाथ पर लगी दुकानें मेले की रौनक बढ़ा रही है। जिस पर लगी विभिन्न प्रकार की दुकानें मेलार्थियों को लुभा रही हैं। जो मेले के आकर्षण को बढ़ा रही है। निर्वाण स्थली पर बने गेट से सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ बने है। जिस पर विभिन्न प्रकार की दुकाने लगी हैं l जो मेले में घुसते ही लोगों को मेले के आकर्षण को बयां कर रही है। जिस पर छोटे-छोटे दुकानदार अपनी दुकानें सजाए हैं। दुकानों में महिलाओं के श्रृंगार के सामान सस्ते और अच्छे मिल रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी फुटपाथ पर कपड़े की अच्छे व बढ़िया गर्म कपड़े भी मौजूद हैं। जो लोगों को काफी लुभा रहे हैं। इस फुटपाथ पर रंग-बिरंगे जूते चप्पल की दुकानें अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। वहां लेडीज, जेन्टस के साथ ही छोटे बच्चों के चप्पल मौजूद है। बैलून की दुकानें बनी बच्चों की पहली पंसद खिचड़ी के मेले में लगी बैलून की दुकाने बच्चों की पहली पंसद बनी हुई है। यही कारण है कि महोत्सव में दर्जनों बैलून की दुकानें सजी हुई है। जो दूर से ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। रेलगाड़ी का लुत्फ उठा रहे बच्चे मेले में छुक छुक चल रही रेल बच्चों को काफी आकर्षित कर रही है। जिसका बच्चे लुत्फ उठा रहें है। जो बच्चों में खासा चर्चित है। जिस पर हर बच्चा बैठना और उसका आनन्द उठाना चाह रहा है। खिचड़ी के मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए दो रेलगाड़ी सजी हुई है l जिसे बच्चों के द्वारा खासा पसंद किया जा रहा है। मेले में आया हर बच्चा इसकी सवारी करना चाह रहा है। जो हर समय बच्चों के मनोरंजन के लिए तैयार है। जिसमें बच्चे सवार होकर इसका पूरा लुत्फ उठा रहे हैं।