माननीयों ने कम किए अपने काफिले में वाहन

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर नेताओं ने तेल बचाने के लिए अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम की है। कई विधायक अब एक गाड़ी से चलने लगे हैं और ईवी वाहनों का उपयोग भी शुरू कर दिया है। यह मुहिम देशहित में डीजल और पेट्रोल बचाने के लिए है।

माननीयों ने कम किए अपने काफिले में वाहन

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद जनपद के माननीयों ने भी तेल बचत के उद्देश्य से अपने काफिले में से वाहनों की संख्या में कमी की है। कुछ नेता तो एक गाड़ी से चलने लगे हैं। इसके अलावा कई ने ईवी वाहनों का भी उपयोग शुरू कर दिया है। देश हित में डीजल और पेट्रोल बचाने की मुहिम में जुट गए हैं। विधायकों के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारियों ने अब तेल बचाने का काम शुरू कर दिया है। जिले के मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी अब केवल एक वाहन से चल रहे हैं। हालांकि वे पहले से ही लंबा काफिला लेकर नहीं चलते थे। प्रधानमंत्री की अपील के बाद उसमें और कटौती कर दिए हैं। वहीं धनघटा विधायक गणेश चन्द्र चौहान भी अब एक वाहन से चलना शुरू कर दिए हैं।

नेताओं की प्रतिक्रिया

गणेश चन्द्र चौहान ने कहा कि राष्ट्रहित में सभी को डीजल, पेट्रोल बचाने की मुहिम में आगे आना चाहिए। हम लोगों ने इसकी शुरुआत कर दी है। खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी ने भी अपने काफिले के वाहनों में कटौती कर दी है। उन्होंने कहा कि देश हित में जरूरत के अनुसार वाहनों का ही प्रयोग किया जा रहा है।

Voice of UP

पूर्व विधायकों की पहल

पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी ने भी अपने काफिले से वाहनों को कम कर दिया है। जिला महामंत्री गणेश पांडेय ने डीजल और पेट्रोल बचाने के उद्देश्य से ईवी वाहन का प्रयोग शुरू कर दिया है। अपने डीजल वाहन को खड़ा कर दिए हैं।

सामान्य प्रश्न

संतकबीरनगर में किसने तेल बचाने की अपील की?
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संतकबीरनगर में तेल बचाने की अपील की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।