संतकबीरनगर में भूमि विवाद में पुलिस के सामने दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर के डीघा में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में शनिवार शाम को हिंसक झड़प हुई। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर चलाए, जिसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। मामला प्रशासन तक पहुँच गया है।

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान संवाद। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित डीघा में भूमि के विवाद को लेकर शनिवार की शाम दो पक्ष पुलिस के सामने ही भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। इस दौरान दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद दोनों पक्षों से एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। इंडस्ट्रियल एरिया चौकी क्षेत्र में स्थित डीघा गांव में भूमि को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। एक पक्ष जहां भूमि को धोबीघाट बता रहा है, वहीं दूसरा पक्ष खलिहान होने का दावा कर रहा है। मामला प्रशासन तक पहुंचा है।
इसी मामले को लेकर शनिवार शाम दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई। इस दौरान पुलिस भी पहुंच गई। धीरे-धीरे मामला बिगड़ता चला गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर और लाठियां चलानी शुरू कर दीं। इस दौरान पुलिसकर्मियों की मौजूदगी का दोनों पक्षों पर कोई असर नहीं दिखा। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो दोनों पक्षों के लोग इधर-उधर भागने लगे। इंडस्ट्रियल एरिया चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि संयोग रहा कि मारपीट के दौरान ही पुलिस वहां से गुजर रही थी। घटना देखकर वह अपने सहयोगियों के साथ रुके और दोनों पक्षों को शांत कराया। इस दौरान कुछ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों से 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


