आधार अपडेशन में नहीं जुड़ रही जाति, लोगों को दिक्कत

Mar 06, 2026 09:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - कुशीनगर में आधार कार्ड में सुधार के लिए लोग भटक रहे हैं। यहां न तो पर्याप्त काउंटर हैं और न ही स्थानीय स्तर पर कोई अधिकारी है। सरकारी योजनाओं और निजी क्षेत्रों में आधार कार्ड अनिवार्य होने के कारण, लोग निराश होकर लौट रहे हैं। प्रधान डाकघर में सीमित सेवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन पूर्ण सुधार संभव नहीं हो रहा।

आधार अपडेशन में नहीं जुड़ रही जाति, लोगों को दिक्कत

कुशीनगर। सरकारी योजनाएं हों या निजी क्षेत्र की कंपनियां, हर जगह महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में प्रयुक्त होने वाले आधार कार्ड में अपेक्षित सुधार न हो पाने की वजह से लोग भटक रहे हैं। न तो आधार अपडेशन के लिए पर्याप्त काउंटर हैं और न ही इसमें पूर्णरूप से सुधार का स्थानीय स्तर पर कोई प्रावधान। जिले में इससे संबंधित किसी अधिकारी या नोडल का कोई दफ्तर भी नहीं है, जहां लोग पहुंचकर अपनी शिकायतें सुना सकें। ऐसे में लोगों को समझ में नहीं आ रहा कि इसके लिए किससे और कहां शिकायत करें?जितनी भी सरकारी योजनाएं संचालित होती हैं, उनका लाभ लेने के लिए लाभार्थियेां को आधार कार्ड या आधार नंबर अनिवार्य रूप से देना होता है।

ऐसे ही बैंक, बीमा व प्राइवेट सेक्टर की नौकरी सहित ऐसी सभी प्रकार की जरुरतों में आधार कार्ड अनिवार्य होता है। यदि शैक्षिक या अन्य अभिलेखों की तुलना में आधारकार्ड में नाम, पता या टाइटल अपूर्ण है तो उसे अस्वीकृत कर दिया जाता है। इसलिए आधार में सुधार कराने के लिए लोगों को संबंधित एजेंसी के दफ्तरों पर दौड़कर जाना पड़ता है।पडरौना शहर में आधार अपडेशन की सुविधा प्रधान डाकघर और ब्लॉक संसाधन केंद्र पर है। यहां जरुरी दस्तावेजों से मिलान कर आधार में सुधार किया जा रहा है, लेकिन यहां भी अशुद्धि पूर्णरूप से दूर नहीं हो पा रही है। सोमवार को जब इन दोनों स्थलों पर पड़ताल की गई तो पता चला कि सिर्फ फोटो और फिंगरप्रिंट का अपडेशन हो पा रहा है। सर्वर तो काम कर रहा है लेकिन न तो आधार नंबर में दर्ज नाम या जाति (टाइटल) में कोई संशोधन या जोड़ने का काम हो रहा है और न ही पते में कोई सुधार हो पा रहा है। ऐसी दशा में जिस जरुरत से आधार कार्डधारक पहुंच रहे हैं, उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। इनकी समस्या की सुनवाई के लिए कोई अधिकारी भी नामित नहीं है, जहां पहुंचकर अपनी समस्या बता सकें।प्रधान डाकघर पडरौना के पोस्टमास्टर जनार्दन दुबे ने बताया कि हमारे कर्मचारी आधार से संबंधित फार्म लेकर जितनी सुविधाएं उपलब्ध हैं, मुहैया करा रहे हैं। कर्मचारी फार्म जमा कराकर रसीद दे देते हैं। बाकी आधार अपडेशन का काम आधार कंपनी का है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।