सीता राम विवाह की कथा सुन आनन्दित हुए श्रोता
Santkabir-nagar News - पौली ब्लॉक के राम-जानकी मंदिर में श्रीराम कथा का आयोजन हुआ। कथाव्यास कृष्णा नंद शास्त्री गर्ग महाराज ने सीता राम विवाह की कथा सुनाकर सभी को आनंदित किया। राजा जनक और धनुष तोड़ने की घटना का वर्णन करते हुए श्रीराम की महिमा का बखान किया गया। इस अवसर पर कई लोग उपस्थित थे।

पौली, हिन्दुस्तान संवाद। पौली ब्लॉक क्षेत्र स्थित राम-जानकी मंदिर गागरगाड़ में आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को अवधधाम से पधारे कथाव्यास कृष्णा नंद शास्त्री गर्ग महाराज ने संगीतमयी श्रीराम कथा का श्रवण कराया। मौजूद लोगों को सीता राम विवाह की कथा सुना कर आनन्दित कर दिया। कथा व्यास ने कहा कि जिस समय राजा जनक के प्रण सुनकर धनुष तोड़ने के इकठ्ठा हुए राजा गण धनुष तोड़ने को कौन कहे उठा तक न सके तो राजा जनक आत्मग्लानि हुई। विश्वामित्र के कहने पर श्रीराम ने धनुष का खंडन किया। सतानन्द के कहने पर जब सीता द्वारा श्रीराम को जय माला पहनाई गई तो चारो तरफ श्रीराम व सीता की जय जय कार होने लगी।
इस मौके पर मुख्य जजमान संतोष यादव सपत्नी, पुजारी संतोष दास, सूर्यनाथ शर्मा, विकास शर्मा, रामाकांत, बाबूराम, महेश्वरी प्रसाद, राम रूप, नंदेश्वर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



