अपहृता बरामद,आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर में पुलिस ने दलेलगंज के पास से अपहृत लड़की और आरोपी को गिरफ्तार किया। पीड़ित पिता ने 18 अप्रैल 2026 को शिकायत की थी कि आरोपी ने उसकी बेटी को बहला-फुसला कर भगा लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया और अपहृता का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।

संतकबीरनगर। कोतवाली खीलालाबाद पुलिस ने बुधवार को दलेलगंज के पास से अपहृता और आरोपी को पकड़ा। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़ित पिता ने 18 अप्रैल 2026 को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी को आरोपी युवक बहला -फुसला कर भगा ले गया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। सूचना के आधार पर नवीन मंडी चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार तिवारी, कांस्टेबल श्यामनरायन, महिला कांस्टेबल प्रतिक्षा यादव ने अपहृता संग आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी युवक को कोर्ट भेजा गया। जबकि महिला आरक्षी की देखरेख में अपहृता का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कराया जाएगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


