गंदगी से बजबजा रहे शहर के नाले, बरसात में बनेंगे मुसीबत

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में खलीलाबाद शहर के कई नालों की दशा बदहाल

गंदगी से बजबजा रहे शहर के नाले, बरसात में बनेंगे मुसीबत

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में खलीलाबाद शहर के कई नालों की दशा बदहाल है। नाला की नियमित सफाई नहीं हुई तो बरसात में शहर के नागरिकों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ेगा। जिले में 15 जून तक मानसून दस्तक दे देता है। मानसून के आने में महज एक माह दस दिन ही शेष हैं। अब ऐसे में समय से पूर्व नाला की सफाई कराना नगरपालिका के सामने बड़ी चुनौती है।

नालों की स्थिति

मई का महीना चल रहा है। माह का प्रथम सप्ताह बीत चुका है। मौसम का मिजाज इस प्रकार से बना हुआ है उसे देखने से ऐसा लग रहा है कि मानों मानसून ने दस्तक दे दिया है। दूसरी ओर जिले की आबादी बढ़ कर एक लाख 20 हजार हो गई है। समूचे शहर को जल भराव से निजात दिलाना नगरपालिका के सामने बड़ी चुनौती बनी हुई है। शहर के जूनियर हाई स्कूल के सामने का नाला अभी से उफना रहा है। नाला लबालब भरा हुआ है। हल्की सी बारिश होने पर सड़क तक पानी चला आ रहा है। हर कोई जानते हुए आंखे मूंद रखा है। यहां पर नाले पर भी अतिक्रमण है। मोटर साइिकल बनाने की दुकान से लेकर जलपान तक की दुकान नाला पर बनी हुई है। अधिकारी आते हैं और निकल जाते हैं। इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। शहर के शास्त्री नगर मोहल्ले का नाला भी पूरी तरह से भरा हुआ है। यही हाल औद्योगिक नगर में फ्लाईओवर के पश्चिम की ओर का नाला गंदगी से भरा पड़ा है। रेलवे लाइन के किनारे बरदहिया बाजार तक जाने वाले नाला की सफाई अभी तक नहीं हुई है।

सफाई कार्य की योजना

ईओ नगरपालिका अवधेश कुमार भारती ने कहा कि नाला सफाई के लिए एक गैंग को उतारा गया है। जरूरत पड़ने पर कर्मचारियों की संख्या और बढ़ा ली जाएगी। मानसून आने से पहले ही शहर की नालियों की पूरी सफाई हो जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

खलीलाबाद शहर में नालों की स्थिति कैसी है?
खलीलाबाद शहर के कई नालों की दशा बदहाल है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।