Santkabir Nagar News: डीजे संचालकों को दिया रेड कार्ड, कहा मानक का पालन करें

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर जिले में कांवड़ यात्रा की तैयारी के लिए थाना महुली में डीजे संचालकों के साथ बैठक हुई। अधिकारियों ने सभी को सुरक्षा निर्देशों और नियमों का पालन करने की आवश्यकता पर ध्यान दिया। अश्लील या भड़काऊ सामग्री के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाया गया। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सहयोग की अपील की गई।

डीजे संचालकों को दिया रेड कार्ड, कहा मानक का पालन करें

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना महुली परिसर में थाना प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र के डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सभी डीजे संचालकों को शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। रेड कार्ड नोटिस वितरित करते हुए निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान निर्धारित सभी नियमों एवं सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। डीजे संचालकों को बताया गया कि डीजे की ऊंचाई, चौड़ाई एवं ध्वनि स्तर शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही रखा जाए।

किसी भी प्रकार के अश्लील, भड़काऊ अथवा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले गीत, नारे या आपत्तिजनक सामग्री का प्रसारण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही डीजे वाहनों पर ओवरलोडिंग, खतरनाक स्टंट अथवा सुरक्षा मानकों की अनदेखी न करने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पूर्ण पालन किया जाए तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। विद्युत तारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना देने के लिए भी कहा गया। थाना महुली पुलिस ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा एवं अनुशासन का पर्व है। यात्रा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने अथवा शासन द्वारा निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक प्रावधानों के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी। सभी डीजे संचालकों ने प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करने तथा कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी दुर्गेश पाण्डेय ने कहा कि कांवड़ यात्रा को श्रद्धा, अनुशासन एवं आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराएं। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।