खाद की दुकानों पर छापा, एक दुकान सील एक को दी नोटिस
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले में कृषि विभाग और मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीमों ने उर्वरक प्रतिष्ठानों की औचक जांच की। 39 दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से एक दुकान को सील किया गया और एक का लाइसेंस निलंबित कर नोटिस जारी किया गया। 13 नमूने प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु भेजे जाएंगे।
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के जनपद में उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच हेतु कृषि विभाग एवं मजिस्ट्रेट की तीन संयुक्त टीम तहसीलवार ने छापे की कार्रवाई गई। औचक छापे में कुल 39 दुकानों का निरीक्षण किया। एक दुकान को सील किया एवं एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर नोटिस जारी की गई। कुल 13 नमूने उर्वरक के लिए गए। ग्रहीत नमूनों को प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु प्रेषित किया जायेगा। जिला कृषि अधिकारी डा. सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि शासन द्वारा आकस्मिक छापे डालने हेतु जारी किए गए। तहसील खलीलाबाद में जिला कृषि अधिकारी डा. सर्वेश कुमार एवं उप जिलाधिकारी, तहसील मेंहदावल में भूमि संरक्षण अधिकारी, दीप चंद्र चौरसिया एवं उप जिलाधिकारी व तहसील धनघटा में उप कृषि निदेशक डा. राकेश कुमार सिंह एवं उप जिलाधिकारी मेहदवाल की टीमें गठित कर जांच हेतु औचक छापामार की कार्यवाही संपादित की गई।
तहसील धनघटा में कुल नौ दुकानों का निरीक्षण किया गया 03 उर्वरक के नमूने ग्रहण किए गए। जिसमे से एक कारण बताओ नोटिस अभिलेख अपूर्ण रखने पर जारी किया गया। तहसील खलीलाबाद में कुल 17 दुकानों का निरीक्षण कर 08 उर्वरक के नमूने ग्रहण किए गए। तहसील मेहदावल में 13 दुकानों का निरीक्षण करते हुए 2 नमूना ग्रहण किया गया। एक दुकानदार को अभिलेख न दिखा पाने के करने के कारण अवैध खाद व्यापार में संदिग्ध पाए जाने पर श्री वीरेंद्र मौर्य की भुवारिया चौराहे के पास हाईवे किनारे स्थित दुकान को सील किया गया। दुकान खोल कर भागने पर चौधरी खाद बीज भंडार, किनौना कलर्थिया का लाइसेंस निलंबित कर नोटिस जारी किया गया। महादेव खाद बीज भंडार, को अभिलेख नहीं दिखाने पर नोटिस जारी किया गया । साधन सहकारी समिति मीरगंज, शाकिर अली खाद भंडार, भुवरिया को बिना सूचना के गोदाम बंद करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


