
वायरिंग करने गए युवक पर आभूषण चोरी का आरोप
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के करहना गांव के एक
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के करहना गांव के एक घर में वायरिंग का काम कर रहे युवक पर आभूषण चोरी का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी प्रदीप कुमार के घर में गत सितंबर माह में वायरिंग का कार्य चल रहा था। इस कार्य की जिम्मेदारी प्रदीप चौधरी को दी गई थी। उनके साथ कल्लू पुत्र लालदेव नामक युवक भी काम कर रहा था। घर में चोरी की आशंका को देखते हुए कुछ आभूषण एक बोरी में रखे गए थे। कुछ दिनों बाद देखा गया तो बोरी से मंगलसूत्र, मांग का टीका, जंजीर सहित अन्य आभूषण गायब मिले।

प्रदीप कुमार ने बताया कि जब उन्होंने ठेकेदार से इस बारे में पूछताछ की तो उसने कल्लू पर चोरी का संदेह जताया। इसके बाद जब कल्लू से संपर्क साधने की कोशिश की गई तो पता चला कि वह दूसरे राज्य चला गया है। करीब डेढ़ माह बाद प्रदीप कुमार की तहरीर पर मेंहदावल पुलिस ने कल्लू के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामला प्रथम दृष्ट्या संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




