Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsInvestigation into Maternal Death at Shri Vansh Hospital Doctors Missing from Inquiry
दोनों चिकित्सालय नोटिस का नहीं दे रहे जवाब

दोनों चिकित्सालय नोटिस का नहीं दे रहे जवाब

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले के श्री वंश हास्पिटल में सीजेरियन आपरेशन के बाद एक प्रसूता की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने जांच टीम के सामने उपस्थित नहीं होने पर दूसरी नोटिस प्राप्त की। जमुना चिकित्सालय में भी बच्चेदानी निकालने का मामला चर्चा में है, जहां पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

Dec 06, 2025 10:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

संतकबीरननगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के शहर के नेदुला में संचालित श्री वंश हास्पिटल में सीजेरियन आपरेशन के बाद प्रसूता की मौत के मामले में प्रबंधक व चिकित्सक अभी तक जांच टीम के सामाने उपस्थित नहीं हुए हैं। सीएमओ कार्यालय से अस्पताल प्रशासन को दूसरी नोटिस भेज दी गई है। वहीं जमुना चिकित्सालय में एक प्रसूता की बच्चेदानी निकालने का मामला चर्चा में है। पीड़िता की शिकायत के बाद भी आपरेशन करने वाले चिकित्सक जांच टीम के सामने मौजूद नहीं हुए। नेदुला पटखौली मार्ग पर स्थित श्री वंश चिकित्सालय में एक प्रसूता की मौत हो गई थी। परिजनों के विरोध पर अस्पताल को सील कर दिया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सीएमओ कार्यालय से दो बार नोटिस भेजी जा चुकी हैं, उसके बाद भी अस्पताल प्रशासन अभी तक जांच टीम के सामने प्रस्तुत नहीं हुए हैं। वहीं जिला अस्पताल के सामने एक जमुना हास्पिटल पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर सर्जरी के दौरान बच्चेदानी निकालने का निजी अस्पताल पर आरोप लगाया है। डीएम ने मामले की जांच के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया है। बच्चेदानी निकालने वाले मामले में भी तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी गई है। एक सप्ताह से अधिक समय बीत गया है। इस प्रकारण में भी आपरेशन करने वाले चिकित्सक जांच टीम के सामने नहीं आए हैं। प्रभारी सीएमओ डा. रामरतन ने बताया कि आरोपी किसी भी कीमत पर बच नहीं पाएंगे। इसके लिए उच्च स्तरीय कार्रवाई की जाएगी।