Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsInvestigation into Development Works in Chakia Village Sant Kabir Nagar
चकिया गांव की जांच के लिए डीएम ने गठित की कमेटी

चकिया गांव की जांच के लिए डीएम ने गठित की कमेटी

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर के पौली ब्लाक के चकिया गांव में विकास कार्यों की जांच की जाएगी। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने दो व्यक्तियों की शिकायत पर दो सदस्यीय कमेटी गठित की है। जिला कृषि अधिकारी और सहायक अभियन्ता...

Sep 05, 2025 04:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। पौली ब्लाक के चकिया गांव में हुए विकास कार्यों की जांच होगी। दो व्यक्ति की शिकायत पर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने दो सदस्यी कमेटी गठित किया है। जिला कृषि अधिकारी और सहायक अभियन्ता पीएमजीएसवाई को जांच अधिकारी नामित किया है। डीपीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि त्रिभुवन पुत्र रामचेत व इन्दल यादव पुत्र दुखरन यादव निवासी चकिया ने शपथ पत्र के साथ जिलाधिकारी से शिकायत किया था। इसका संज्ञान लेते हुए डीएम ने जांच कमेटी गठित किया है। कमेटी की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीपीआरओ ने बताया कि ब्लाक के जिम्मेदारों को जांच के लिए अधिकारियों को सभी अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें