अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश,सरगना समेत 05 दबोचे गए
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में एसओजी, सर्विलांस और बखिरा की संयुक्त पुलिस टीम ने एक अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने गैंग के सरगना सहित 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 30 लाख रुपये के आभूषण, 75,200 रुपये नकद और एक तमंचा बरामद हुआ।

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। एसओजी, सर्विलांस और बखिरा की संयुक्त पुलिस टीम ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह का सोमवार को पर्दाफाश किया। पुलिस टीम ने गैंग के सरगना समेत 05 सदस्यों को दबोचा। पकड़े गए चोरों के कब्जे से चोरी के करीब 30 लाख रुपये के आभूषण, 75,200 रुपये नकदी और तमंचा, कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में बखिरा क्षेत्र की दो और बेलहर थाने की एक चोरी की घटना का खुलासा हुआ। एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि दो महीने में चोरी की तीन घटनाएं हुई थी। जिसमें बखिरा क्षेत्र में दो और बेलहर क्षेत्र में एक चोरी की वारदात हुई थी।
चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस समेत पांच टीमें लगाई गई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सोमवार को सहजनवा-बौरव्यास-बखिरा मार्ग से चोर गैंग के सरगना समेत चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पकड़े गए गैंग के सरगना की पहचान बलजीत यादव निवासी बोक्टा थाना गीडा जनपद गोरखपुर और सदस्यों की पहचान प्रिंस मिश्रा निवासी सिसवा सोनबरसा थाना हरपुर-बुदहट गोरखपुर, रवि निषाद निवासी सेक्टर 22 गीडा डिहवा थाना गीडा गोरखपुर और महेंद्र कुशवाहा निवासी इमलिहा लक्ष्मीगंज थाना रामकोला जनपद कुशीनगर के रूप में हुई। पूछताछ के बाद गैंग के पांचवे सदस्य फारुख मोहम्मद शिकलगार निवासी डवलेश्वर थाना विटा जनपद सांगली राज्य महाराष्ट्र हाल मुकाम कस्बा सहजनवा गोरखपुर को सहजनवा से गिरफ्तार किया। पकड़े गए चोरों के पास से ब्रासलेट 01 अदद पीली धातु, अंगूठी 02 अदद पीली धातु, लाकेट 02 अदद पीली धातु, टप्स 01 अदद पीली धातु, गला हुआ सोने का चिपड 02 अदद पीली धातु्, पायल सफेद धातु 01 जोड़ा, 75,200 रूपये नकदी और देशी तमंचा 12 बोर व कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए चोरों का एक संगठित गिरोह है। जिसमें बलजीत यादव गिरोह का सरगना है। गैंग के सदस्य पहले घूम-घूम कर बंद पड़े मकान की रेकी करके चिन्हित करते हैं और फिर मौका पाकर चोरी की घटना करते हैं। उससे प्राप्त धन को आपस में बांट कर अपना जीविकोपार्जन करते हैं। उन लोगों को खाने पीने व मौज मस्ती करने की लत पड़ गई है। पकड़े गए चोरों ने बताया कि संतकबीरनगर जिले में कुल तीन चोरी की थी। इसी गैंग ने पीड़ित शिवकुमारी पत्नी स्वर्गीय गुरुचरन प्रसाद नगर पंचायत लेडुआ-महुआ उत्तरी मंगल बाजार वार्ड नंबर 10 बखिरा, अविनाश तिवारी पुत्र स्वर्गीय हरिश्चंद्र तिवारी निवासी सिंहोरवा वार्ड नंबर 03 बूंदीपार बखिरा और इसहाक अली पुत्र सोहरत अली निवासी नगर पंचायत बेलहरकला थाना बेलहर के घर हुई चोरी की घटना करने की बात स्वीकार की। पूछताछ में गैंग में शामिल फारुख मोहम्मद शिकलगार ने बताया कि वह सोना गलाने का काम करता है। कुछ दिन पहले बलजीत उसके पास आए थे। उन्हीं के कहने पर वह लालच में आकर सोना गलाया था। सोना गलाने के एवज में बलजीत ने उसे 01 अंगूठी दी थी। एसपी ने पुलिस टीम से हाथ मिलाकर दी शाबाशी एसपी संदीप कुमार मीना ने बखिरा एसओ सतीश सिंह, एसओजी टीम प्रभारी अजय कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी अभिमन्यु सिंह, एसएसआई राजेश कुमार, एसआई राजीव कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल विवेक कुमार राय, हेड कांस्टेबल अनूप कुमार राय, हेड कांस्टेबल अजय कुमार सिंह, कांस्टेबल अभिषेक सिंह, दीपक सिंह, सर्वेश मिश्रा, वीर बहादुर यादव, शुभम सिंह, विवेक मिश्रा, अरुण हलवाई, अनूप यादव, प्रवेश यादव, ज्ञान प्रकाश सिंह, अमरजीत मौर्या, नितीश कुमार से बारी-बारी से हाथ मिलाया और शाबाशी दी। एसपी ने पुलिस टीमों के उत्साहवर्धन के लिए 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


