मेंहदावल में आबकारी विभाग, प्रशासन व पुलिस की टीम ने शराब दुकानों पर औचक छापेमारी

Feb 27, 2026 01:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

Santkabir-nagar News - मेंहदावल में होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए आबकारी विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया। अवैध शराब बिक्री और ओवररेटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया।

मेंहदावल में आबकारी विभाग, प्रशासन व पुलिस की टीम ने शराब दुकानों पर औचक छापेमारी

मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। होली पर्व को शांति एवं कानून-व्यवस्था के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से आबकारी विभाग ने मेंहदावल क्षेत्र में गुरुवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस, प्रशासन और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मेहदावल तहसील क्षेत्र स्थित विभिन्न शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया। ओवररेटिंग पाए जाने, अवैध शराब की विक्री को लेकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी मेंहदावल संजीव कुमार राय, पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वदमन सिंह के साथ आबकारी निरीक्षक मेंहदावल बसंत प्रसाद की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने सोनौरा, नंदौर, टंड़वरिया एवं मेहदावल में स्थित कंपोजिट और देशी शराब दुकानों की गहन जांच की गई।

इसके साथ ही मेंहदावल बस स्टैंड स्थित देशी शराब दुकान का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने दुकानों के स्टाक रजिस्टर, बिक्री-वितरण की स्थिति तथा सुरक्षा मानकों की विस्तार से पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि यदि अवैध शराब की बिक्री, ओवररेटिंग अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी अनुज्ञापियों को निर्धारित समयावधि और आबकारी नियमों का पूर्ण रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार का विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।