फंगस जनित रोगियों की तादाद में तेजी से हो रहा इजाफा
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले में ठंडक के चलते फंगस जनित रोगों में बढ़ोतरी हो रही है। बालों में रूसी और शरीर के अन्य हिस्सों में फंगस के कारण लालिमा देखी जा रही है। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है, जिससे लंबी लाइनों का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में ठंडक में फंगस जनित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बालों में रूसी तेजी से पनप रही है। इस मौसम में रूसी होना सामान्य बात है। यह भी एक फंगस जनित रोग है। इसकी वजह से बालों के टूटने के साथ हाथ में कांख के पास और पैरों में जांघ के पास फंगस की वजह से लालिमा आ रही है। ठंड की वजह से होने वाली बीमारियों के चलते अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ी है। जिला संयुक्त चिकित्सालय में इलाज कराने के लिए पर्ची काउंटर से लेकर दवा काउंटर तक मरीजों की लाइन लगी रही।
दवाओं के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रही। मरीजों की तादाद अधिक होने की वजह से जिला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों को उपचार के लिए परेशान होना पड़ा। ठंड के मौसम से प्रभावित होने की वजह से सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज आ रहे हैं, लेकिन इन मरीजों की तादाद जनवरी माह बीतने के साथ कम हो गई है। बुजुर्ग अभी भी ठंडक की चपेट में आ जा रहे हैं। चर्म रोग के साथ-साथ बाल रोग विशेषज्ञ से लेकर फिजीशियन कक्ष तक लंबी लाइन लगी रही। चर्म रोग विशेषज्ञ डा. आरबी वर्मा ने बताया कि फंगस जनित रोगों की वजह से बाल तेजी से टूटते हैं। सोमवार को ओपीडी कक्ष में बैठे डॉ. कुमार सिद्धार्थ, डॉ. एपी मिश्र, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. एसडी ओझा, डॉ. एलसी यादव, डॉ. फराज अहमद, डॉ. राम गोपाल, डॉ. एके पाठक मरीजों का उपचार किया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. एलसी यादव ने बताया कि लौटती हुई ठंडक में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




