दो वर्षों से अधूरा पड़ा पंचायत भवन का निर्माण कार्य

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर के गोइठहा में 13 लाख रुपये की लागत से बन रहा पंचायत भवन पिछले दो वर्षों से अधूरा है। अंदर की स्थिति खराब है, जैसे दरवाजे, बिजली, और शौचालय की कमी। ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। अब उन्हें अन्य ग्राम पंचायतों का सहारा लेना पड़ रहा है।

दो वर्षों से अधूरा पड़ा पंचायत भवन का निर्माण कार्य

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान संवाद। संतकबीरनगर जिले में सांथा विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोइठहा में 13 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन पंचायत भवन पिछले दो वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। पंचायत भवन के अंदर का हाल बदहाल है। खिड़की में दरवाजा नहीं है, बिजली की समस्या, पंचायत भवन के अंदर शौचालय नहीं, पानी की भी व्यवस्था नहीं, लैपटॉप की व्यवस्था नहीं है।स्थानीय ग्रामीण बदरुद्दीन खान, जितेंद्र कुमार, रामकरन, कायाराम, गिरजेश कुमार, मुहम्मद हुसैन, मुहम्मद उमर, पंचगुलाम आदि ने कहा कि भवन का निर्माण कार्य लगभग 70 प्रतिशत पूरा हो चुका था। फिर अचानक काम बंद कर दिया गया। लापरवाही के कारण पंचायत भवन आज तक पूर्ण नहीं हो पाया।

ग्रामीण बदरुद्दीन खान ने बताया की पंचायत भवन के अधूरे निर्माण कार्य की लिखित शिकायत बीडीओ, एडीओ पंचायत से लेकर जिला तक की गई लेकिन निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। नतीजा यह है कि ग्रामीणों को छोटी-छोटी सरकारी योजनाओं की जानकारी या पंचायत से जुड़ी सुविधाएं लेने के लिए दूसरी ग्राम पंचायतों का रुख करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि परिवार रजिस्टर की नकल और मृत प्रमाण पत्र जैसे जरूरी अभिलेख के लिए ब्लॉक का चक्कर लगाना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पंचायत भवन का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।