मूड़ाडीहा बेगा में शुरू हुआ आधुनिक उपकरणों से लैस ट्रामा सेंटर

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - लोहरौली, हिन्दुस्तान संवाद। सेमरियवां ब्लॉक के मूड़ाडीहा बेग में रविवार को एआरसी हास्पिटल एंड

मूड़ाडीहा बेगा में शुरू हुआ आधुनिक उपकरणों से लैस ट्रामा सेंटर

लोहरौली, हिन्दुस्तान संवाद। सेमरियवां ब्लॉक के मूड़ाडीहा बेग में रविवार को एआरसी हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर का उद्घाटन हुआ। क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब इलाज के लिए शहर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। यहां अत्याधुनिक उपकरणों से लैस 100 बेड का मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल शुरू हो गया है। अस्पताल के डायरेक्टर डा.अजमल ने बताया अस्पताल में आईसीयू व एनआईसीयू जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। जिससे गंभीर मरीजों और नवजात शिशुओं को समय पर और बेहतर इलाज मिल सकेगा। विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के साथ यहां विभिन्न बीमारियों का इलाज आधुनिक तकनीक के माध्यम से किया जा रहा है।पैरा

मेडिकल कॉलेज भी हो तैयारअस्पताल के साथ पैरामेडिकल कालेज की स्थापना शुरू हो गई है। यहां जीएनएम- एएनएम की पढ़ाई कराई जाएगी। इससे क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर बालिकाओं को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। छात्राओं के लिए हॉस्टल की भी व्यवस्था की जा रही है, जिससे दूर-दराज की छात्राएं भी यहां आसानी से पढ़ाई कर सकेंगी। अस्पताल और प्रस्तावित कॉलेज क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। यह न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगा, बल्कि रोजगार और शिक्षा के नए अवसर भी पैदा करेगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।