गैस किल्लत की आहट, ऑन काल बुकिंग बंद

Mar 09, 2026 10:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में अमेरिका-इजराईल और ईरान के बीच युद्ध के कारण घरेलू गैस की किल्लत शुरू हो गई है। कम्पनी ने ऑन काल बुकिंग बंद कर दी है, जिससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए परेशान होना पड़ रहा है। केवाईसी अपडेट कराने के लिए एजेंसी पर लंबी कतारें लग रही हैं।

गैस किल्लत की आहट, ऑन काल बुकिंग बंद

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान संवाद। संतकबीरनगर जिले के अमेरिका-इजराईल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर दिखने लगा है। इसके कारण घरेलू गैस की किल्लत शुरू हो गई है। कम्पनी ने ऑन काल बुकिंग बंद कर दी है। इस कारण केवाईसी अपडेट कराने के लिए एजेंसी पर उपभोक्ताओं की कतार लगने लगी है। इसे लेकर उपभोक्ता परेशान हैं और गैस सिलेंडर को लेकर दर दर भटक रहे हैं।अमेरिका-इजराईल और ईरान के बीच इस समय युद्ध चल रहा है। इसे लेकर जानकारों ने अनुमान लगाया था कि इसका नुकसान तीनों देशों पर ही नहीं पूरी दुनिया पर दिखेगा, जो सही होता दिखाई दे रहा है।

हालात यह है कि अब तक जो घरेलू गैस सिलेंडर लोगों को आसानी से मिल रहा था, इसे पाने के लिए उपभोक्ताओं को पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। कम्पनी ने ऑन काल बुकिंग पर रोक लगा दी और फोन नहीं लग रहा है। घरेलू गैस सिलेंडर के लिए परेशान उपभोक्ता एजेंसी तक पहुंच रहे हैं और केवाईसी अपडेट करा रहे हैं। यहां पर्ची भी नहीं कट पा रही है। कम्पनी की नई गाईड लाईन उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। गैस न मिलने पर गीता देवी, मनोज कुमार, शाहिद खां, रियाज अहमद आदि एजेंसी पहुंचे तो कम्पनी की नई गाईड लाइन से रूबरू हुए और केवाईसी अपडेट कराई। यहां से उपभोक्ता निराश घर लौटने को मजबूर हुए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।