बखिरा में अवैध खनन में चार वाहन सीज
संतकबीरनगर में प्रशासन द्वारा अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने चार वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया है। मौके पर कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने मामले को जीडी में दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान संवाद। संतकबीरनगर जिले में प्रशासन का अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया। यह कार्रवाई नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी के नेतृत्व में की गई। पकड़े गए वाहनों को बखिरा थाना परिसर में खड़ा कराकर पुलिस अभिरक्षा में दे दिया गया है।
अवैध खनन की सूचना
नन्दौर में अवैध खनन की सूचना पर नायब तहसीलदार ने राजस्व विभाग व बखिरा पुलिस की संयुक्त टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण मे मौके पर मिट्टी खनन करते हुए ट्रैक्टर व लोडर मिला। टीम ने चालकों से खनन संबंधी वैध प्रपत्र मांगे, लेकिन कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद टीम ने वाहनों को कब्जे में ले लिया।
ग्राम पकड़िया में निरीक्षण
इसके अलावा ग्राम पकड़िया में निरीक्षण के दौरान मिट्टी लदी दो ट्रालियां भी पकड़ी गईं। जांच में इनके पास भी कोई वैध कागजात नहीं मिले। कार्रवाई के दौरान एक लाल स्वराज ट्रैक्टर मय लोडर, एक लाल स्वराज ट्रैक्टर मय ट्राली, एक नीला स्वराज ट्रैक्टर तथा एक पावर ट्रैक्टर को सीज किया गया। वाहनों पर नम्बर प्लेट नहीं लगी थी। नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। बिना अनुमति मिट्टी खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले को जीडी में दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


