Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsIllegal Collection Allegations Against Village Head s Son in Mehandawal
काश्तकारों ने प्रधान पुत्र पर 6.62 लाख रुपये अवैध वसूली का मढ़ा आरोप

काश्तकारों ने प्रधान पुत्र पर 6.62 लाख रुपये अवैध वसूली का मढ़ा आरोप

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - मेंहदावल थाना क्षेत्र के थरौली गांव में चकबंदी के नाम पर प्रधान पुत्र पर 6 लाख 62 हजार रुपये की अवैध वसूली का आरोप लगा है। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी और प्रदर्शन किया। प्रधान पुत्र ने आरोपों को साजिश बताया। थानाध्यक्ष ने मामले की जांच की बात कही।

Dec 14, 2025 01:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थाना क्षेत्र के थरौली गांव में चकबंदी के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। गांव के काश्तकारों ने प्रधान पुत्र पर 6 लाख 62 हजार रुपये की कथित अवैध वसूली का आरोप लगाया है। इसको लेकर मेंहदावल थाने में तहरीर दिया। साथ ही कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ितों ने प्रदर्शन किया। वहीं प्रधान पुत्र ने आरोपों से इनकार कर राजनीतिक साजिश करार दिया है। तहरीर देने वाले पीड़ित सोमई, फूलचंद, महेंद्र, रामसागर समेत अन्य ने आरोप लगाया कि थरौली गांव के प्रधान के पुत्र दीप नारायण शर्मा ने चकबंदी के दौरान गांव के काश्तकारों के साथ छल किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अलग-अलग लोगों से कुल लगभग 6 लाख 62 हजार रुपये वसूल लिए। इसके बावजूद न तो संबंधित कार्य कराया गया और न ही पैसा वापस किया। जब पैसे वापस मांगे तो आपस में लड़ाने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी भी दी। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और प्रधान पुत्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं आरोपों पर प्रधान पुत्र दीप नारायण शर्मा ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि पंचायत चुनाव नजदीक होने के कारण उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता दो बीघा की बजाय पांच बीघा भूमि पर अवैध कब्जा किए हुए हैं और उसी को लेकर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मेंहदावल सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रधान पुत्र के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।